Hanuman Chalisa

एच-1बी वीजा में बदलाव संबंधी विधेयक अमेरिकी संसद में पेश

Webdunia
गुरुवार, 5 जनवरी 2017 (18:58 IST)
वॉशिंगटन। एच-1बी वीजा कार्यक्रम में बड़े बदलाव लाने संबंधी विधेयक को 2 सांसदों ने अमेरिकी कांग्रेस में फिर पेश किया है। एच-1बी वीजा के जरिए भारत और अन्य देशों के कुशल पेशेवर अमेरिकी में उच्च प्रौद्योगिकी वाले क्षेत्रों में नौकरी करते हैं। इन सांसदों का कहना है कि इससे कार्य वीजा के दुरुपयोग को रोकने में मदद मिलेगी।
 
रिपब्लिकन डैरेल इसा तथा स्कॉट पीटर्स ने बुधवार को ‘प्रोटेक्ट एंड ग्रो अमेरिकन जॉब्स एक्ट’ विधेयक दोबारा पेश किया है। इसमें एच-1बी वीजा के लिए पात्रता की महत्वपूर्ण बदलावों का प्रस्ताव है।
 
इस विधेयक में एच-1बी वीजा का न्यूनतम वेतन 1,00,000 डॉलर सालाना तथा मास्टर डिग्री की छूट को समाप्त करने का प्रस्ताव है।

इन सांसदों का कहना है कि इस विधेयक से एच-1बी वीजा का दुरुपयोग रोका जा सकेगा और इससे यह भी सुनिश्चित होगा कि नौकरियां दुनिया की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को उपलब्ध हों।
 
कई कंपनियों मसलन डिज्नी, सोकाल एडिसन तथा अन्य पर एच-1बी वीजा कार्यक्रम के दुरुपयोग तथा अमेरिकी पेशेवरों के स्थान पर विदेशियों की नियुक्तियों का आरोप लग रहा है जिसके बाद यह विधेयक पेश किया गया है। (भाषा) 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer health tips: लू और डिहाइड्रेशन से बचाने वाले 10 घरेलू पेय और हेल्थ टिप्स

Jhalmuri recipe: घर पर 5 मिनट में बन जाएगी बंगाल की फेमस PM MODI वाली झालमुड़ी, फटाफट नोट करें रेसिपी

Morning Routine: सुबह उठते ही सबसे पहले करें ये 1 काम, दिनभर रहेंगे ऊर्जा से भरपूर

Sattu Recipes: गर्मी में सेहत को लाभ देगी सत्तू की 5 बेहतरीन रेसिपीज

गर्मियों में धूप में निकलने से पहले बैग में रखें ये चीजें, लू और सन टेन से होगा बचाव

सभी देखें

नवीनतम

दुनिया को क्यों चाहिए भारत के मजदूर

Buddha Purnima Essay: बुद्ध पूर्णिमा: शांति और आत्मज्ञान के महापर्व पर रोचक निबंध

Vastu tips: किराए के घर में रह रहे हैं? तो जान लें ये 8 वास्तु टिप्स, जो बदल देंगे आपकी किस्मत

International Workers Day: श्रमिक दिवस कब मनाया जाता है, क्यों मनाना है जरूरी, जानें 5 खास त‍थ्य

State Foundation Day 01 मई: महाराष्ट्र, गुजरात स्थापना दिवस, जानें 10 खास बातें

अगला लेख