Hanuman Chalisa

हरि एल पिल्लई की छह प्राथमिकताएं तय

Webdunia
शनिवार, 7 अक्टूबर 2017 (15:14 IST)
कैम्ब्रिज, मैसाचुएट्स। एक भारतीय अमेरिकी इंजीनियर हरि एल पिल्लई कैम्ब्रिज, मैसाचुएटस में सिटी काउंसिल सीट के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। 
 
ग्रीनवुड, मिसीसिपी के निवासी, पिल्लई ने पिछले पांच वर्ष इसी शहर में गुजारे हैं जहां पर अमेरिका की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी और मैसाचुएटस इंस्टीट्‍यूट ऑफ टेक्नोलॉजी जैसे विश्वविख्यात संस्थान मौजूद हैं।  वे एक भारतीय प्रवासी दम्पत्ति के बेटे हैं जोकि शिक्षाशास्त्री हैं और साठ के दशक में अमेरिका में आ गए थे।
 
उन्होंने जोलर एलीमेंट्री स्कूल, केनेक्टडी के लिए बतौर कार्यकर्ता काम किया। अपनी मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद पिल्लई ने जीई पॉवर सिस्टम्स में प्रोसेस और क्वालिटी इंजीनियर के तौर पर काम किया और अंत में वे 2000 में बोस्टन एरिया में चले गए। उन्होंने अपनी छह शीर्ष वरीयताएं तय की हैं। इनमें कैम्ब्रिज का अनूठापन बरकरार रखना, हेट क्राइम्स को पूरी तरह रोकना, शहर के पार्किंग इश्यू को निपटाना, इंटरनेट की ढीलीढाली सेवाओं को ठीक करवाना और वे वोल्प रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट पर काम करना चाहते हैं क्योंकि वे वर्तमान प्रस्तावों के बहुत खिलाफ हैं।
 
इसके अलावा, उनका ध्यान आवास, आय की असमानता-आर्थिक अवसर, ऊर्जा, बुनियादी सुविधाएं, यातायात, सार्वजनिक पार्क्स और सभी मुद्दों पर यूनिवर्सिटी से संबंधों को वे वरीयता देंगे। वे सभी विचारों को मूर्त रूप देने के लिए जीतना चाहेंगे। सिटी काउंसिल का चुनाव 7 नवंबर को होना है। 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

पिंडली के दर्द से छुटकारा पाने के 5 कारगर तरीके जानें

jharkhand recipe: झारखंड का पारंपरिक पकवान ओकोपोको, जानिए कैसे बनता है यह व्यंजन

जब रास्ते बंद दिखें… समझ लो किस्मत नया दरवाज़ा खोल रही है

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सभी देखें

नवीनतम

18 जून को क्यों याद की जाती हैं रानी लक्ष्मीबाई? जानें उनके बलिदान की पूरी कहानी

Hindi Poem on Yoga: योग पर हिन्दी कविता: आओ मिलकर योग करें

Guru Arjan Dev: कैसे मनाया जाता है गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस?

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026: जानिए इस बार की थीम, उद्देश्य और खास कार्यक्रम

नज़्म: बरसात का मौसम

अगला लेख