मंहगा पड़ा भारतीय कामगार का उत्पीड़न

Webdunia
मंगलवार, 20 जून 2017 (14:01 IST)
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया में एक भारतीय कामगार का उत्पीड़न करने के मामने में एक पूर्व कॉफी क्लब के भारतीय मूल के मालिकों पर 180,000 डॉलर से अधिक का जुर्माना लगाया गया है।
 
संघीय अदालत के न्यायाधीश माइकल जैरेट ने संदीप चोखानी पर 30,000 डॉलर तथा उनके एवं उनकी पत्नी की स्वामित्व वाली कंपनी पर 150,000 डॉलर का जुर्माना लगाया।
 
चोखानी अपनी पत्नी के साथ ब्रिस्बेन में कॉफी क्लब चलाते थे। इसमें काम करने वाले एक भारतीय कामगार को धमकी दी गई थी कि अगर उसने 18,000 डॉलर का भुगतान नहीं किया तो उसका वीजा रद्द कर करवा दिया जाएगा।
 
अदालत ने पाया कि चोखानी ने भारतीय कामगार को जुलाई से नवंबर, 2014 के दौरान चार महीने तक तथा फरवरी-मार्च, 2015 में चार सप्ताह तक कोई वेतन नहीं दिया।
 
बाद में उसने कामगार को 19,300 डॉलर दिए और उसमें से 18,000 डॉलर वापस करने को कहा तथा पैसा नहीं लौटाने पर वीजा रद्द करवाने की धमकी दी। (भाषा) 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सावन माह में क्या खाएं और क्या नहीं?

वेट लॉस में बहुत इफेक्टिव है पिरामिड वॉक, जानिए चौंकाने वाले फायदे और इसे करने का तरीका

सावन में रचाएं भोलेनाथ की भक्ति से भरी ये खास और सुंदर मेहंदी डिजाइंस, देखकर हर कोई करेगा तारीफ

ऑफिस में नींद आ रही है? जानिए वो 5 जबरदस्त ट्रिक्स जो झटपट बना देंगी आपको अलर्ट और एक्टिव

सुबह उठते ही सीने में महसूस होता है भारीपन? जानिए कहीं हार्ट तो नहीं कर रहा सावधान

सभी देखें

नवीनतम

फाइबर से भरपूर ये 5 ब्रेकफास्ट ऑप्शंस जरूर करें ट्राई, जानिए फायदे

सावन में नॉनवेज छोड़ने से शरीर में आते हैं ये बदलाव, जानिए सेहत को मिलते हैं क्या फायदे

सावन में कढ़ी क्यों नहीं खाते? क्या है आयुर्वेदिक कारण? जानिए बेहतर विकल्प

हर किसी के लिए सुरक्षित नहीं होता आइस बाथ, ट्रेंड के पीछे भागकर ना करें ऐसी गलती

विश्व जनसंख्या दिवस 2025: जानिए इतिहास, महत्व और इस वर्ष की थीम

अगला लेख