Hanuman Chalisa

ह्यूस्टन में एक डॉलर का घर 40 सेंट में

Webdunia
शुक्रवार, 13 अक्टूबर 2017 (16:38 IST)
ह्यूस्टन। यहां गलियों में निवेशक बाढ़ के पानी से घिरे घरों को खरीदने के लिए चक्कर लगा रहे हैं ताकि आजीवन बेहतर रिटर्न देने वाला निवेश किया जा सके तो दूसरी ओर विक्रेताओं को कहा जा रहा है कि 'हम बाढ़ से घिरे घरों को खरीदना चाहते हैं, जितनी जल्दी संभव हो, अपना घर बेच दो। लेकिन मकान मालिकों की दुविधा है कि वे अपना घर इतनी सस्ती दरों पर कैसे बेच दें क्योंकि संभव है कि दोबारा ऐसा घर बनाना असंभव हो जाए।    
 
रांच शैली में बने एक घर के वृद्ध मालिक और उसकी पत्नी घर को छोड़ना चाहते हैं और दोनों ही ज्यादा चलने फिरने से मजबूर लेकिन तीन सप्ताह पहले एक लाख बीस हजार डॉलर मकान की आधी कीमत लगाई जा चुकी है और वे मकान को बेचने के बारे में सोच रहे हैं। लेकिन इससे पहले आधा दर्जन निवेशकों ने उनके घर की कीमत 55,000 डॉलर तक कम लगाई है।   
 
यह लालच और भय के बीच की रस्साकशी है और मकान मालिक भी जानते हैं कि निवेश करने वाले गिद्ध की तरह से उनकी सम्पत्तियों पर नजरें गढ़ाए हैं। तूफान प्रभावित टेक्सास और फ्लोरिडा में अरबों डॉलर की सम्पत्ति बिकाऊ है और सम्पत्तियों में निवेश करने वालों के लिए यह सबसे अधिक उपयुक्त मौका है। वे अपनी चेकबुक्स के लिए तैयार बैठे हैं और उन्हें पता है कि वे कम से कम कीमत पर खरीद सकते हैं और इसे बेहतर मौके पर बेच सकते हैं। संभव हो तो वे इन घरों को वर्षों तक किराए पर दे सकते हैं। इस तरह उनका निवेश दोगुना,तिगुना रिटर्न दे सकता है। 
 
इस तरह की सौदेबाजी सफल होती है। विदित हो कि सत्तर के दशक में जब न्यू यॉर्क में करीब-करीब लोगों के दिवालिया होने का समय था तब खरीददारों ने कॉऑप्स और ऑफिस टॉवर्स को हथियाने का सुनहरा मौका पाया था। हाल ही में, कंपनियां जिनमें ब्लैकस्टोन ग्रुप एलपी और अन्य बड़े नाम शामिल हैं, ने 2008 के वित्तीय संकट के बाद बैंकों, कंपनियों के कब्जे वाले मकानों को खरीदा था और इस तरह उन्हें अरबों डॉलर का लाभ हुआ है।   
 
ज्यादातर प्राकृतिक आपदाओं के बाद छोटे निवेशकों की चांदी हो जाती है और वे तूफान के बाद पानी से घिरे तीस से ज्यादा मकानों को औसतन 175,000 डॉलर प्रति मकान की दर से खरीद लेते हैं। इसके बाद वॉल स्ट्रीट की दिग्गज कंपनियां सक्रिय हो जाती हैं और बड़े कारोबारियों का खेल शुरू हो जाता है  और मकान मालिक अपने बने बनाए घरों को बेचकर जीवन चलाने के कोई और तरीके खोजने लगते  हैं। इस तरह के कारोबार में प्राइवेट इक्विटी फर्मों और पेंशन फंड्‍स को लाभ कमाने का मौका मिलता है। ‍तूफान हार्वे और इरमा के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने भयभीत होकर अपने घर बेच डाले थे।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

Pandit Jawaharlal Nehru: पंडित जवाहरलाल नेहरू के बारे में 10 रोचक बातें

राजकुमार चंदन का उपन्यास- विश्व शांति की अनुगूंज: समुद्र का न्याय

नौतपा की 'आग' उगलती गर्मी से कैसे बचें? ये 5 सावधानियां और 10 गोल्डन रूल्स बदल देंगे आपका समर गेम!

अमेरिका और ईरान युद्ध दोबारा भड़का तो क्या होगा?

बच्चे की मौत से न टूटे किसी मां-बाप का सपना, यह यूपी सरकार का संकल्प

अगला लेख