Hanuman Chalisa

ब्रिटेन में भारतीय पादरी का शव मिला, क्या बोलीं सुषमा...

Webdunia
रविवार, 25 जून 2017 (08:02 IST)
तिरुवनंतपुरम। केरल के रहने वाले 33 वर्षीय पादरी का शव ब्रिटेन में एडिनबर्ग तट पर मिला है। वह पिछले चार दिन से लापता थे।
 
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शुक्रवार रात पादरी की मौत पर संवेदना व्यक्त की और एडिनबर्ग में भारत के महावाणिज्यदूत को मदद करने के लिए कहा है। सुषमा ने ट्वीट किया, 'माफ कीजिएगा, फादर माटर्नि जेवियर दनबर बीच पर मृत पाए गए। मेरी हार्दिक संवेदनाएं। 
 
सीएमआई कॉन्ग्रेगेशन से ताल्लुक रखने वाले माटर्नि जेवियर वाजाचिरा की मौत की सूचना एडिनबर्ग से यहां कारमेटीलीज ऑफ मेरी इमाकुलेट को मिली। संदेश में कहा गया है कि अलाप्पुझा जिले के पुलिनकुन्नू से ताल्लुक रखने वाले पादरी का शव एडिनबर्ग पुलिस को मिला है। पादरी एडिनबर्ग के कोरस्टोरफिन के बैपटिस्ट चर्च में सेवा दे चुके हैं।
 
इस बीच राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्नीथला ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से पादरी के शव को भारत लाने के लिए फौरन कदम उठाने को कहा। सुषमा को लिखे एक पत्र में चेन्नीथला ने पादरी की मौत की विस्तृत जांच की मांग की। (भाषा) 
चित्र सौजन्य : ट्विटर 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका और ईरान युद्ध दोबारा भड़का तो क्या होगा?

बच्चे की मौत से न टूटे किसी मां-बाप का सपना, यह यूपी सरकार का संकल्प

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

Story for Kids: बच्चों के लिए कल्पनाशील कहानी: आइसक्रीम वाला पहाड़ और पिघलती खुशियां

आल्हा जयंती कैसे और कब मनाई जाती है?

अगला लेख