Hanuman Chalisa

पांच भारतीय-अमेरिकियों ने कांग्रेस सदस्यों के रूप में शपथ ली

Webdunia
वॉशिंगटन। अमेरिकी जनसंख्या में महज 1 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखने वाले अल्पसंख्यक  सजातीय समुदाय के लिए एक इतिहास रचते हुए 5 भारतीय-अमेरिकियों ने कांग्रेस के सदस्यों  के रूप में शपथ ली है।


 
कमला हैरिस (52) ने मंगलवार को कैलिफोर्निया की सीनेटर के रूप में शपथ ली। उन्हें  निवर्तमान उपराष्ट्रपति जो बाइडेन ने शपथ दिलाई। कमला की मां भारत से और पिता जमैका  से थे। वे ऐसी पहली भारतीय-अमेरिकी हैं, जो सीनेट में अपनी सेवाएं देंगी। शपथ लेने से पहले  कमला कैलिफोर्निया अटॉर्नी जनरल पद पर थीं। उन्होंने सीनेटर बारबरा बॉक्सर की जगह ली है।
 
शपथ लेने के बाद कमला ने कहा कि बुधवार को मैंने अमेरिकी सीनेट की शपथ ली। मैं आपकी  और कैलिफोर्निया के लोगों की सेवा करने के लिए अपने आपको आभारी और सम्मानित  महसूस कर रही हूं। आइए, काम पर लगें। अपने चुनाव के बाद उन्होंने स्पष्ट किया है कि  उनकी शीर्ष प्राथमिकता रिपब्लिकन सदस्यों की कथित विभाजनकारी नीतियों से लड़ने की  रहेगी।
 
कुछ ही घंटे बाद 4 भारतीय-अमेरिकियों ने हाउस चैंबर्स के सदस्यों के रूप में शपथ ली। इनमें  कांग्रेस सदस्य एमी बेरा भी थे जिन्हें लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए चुना गया है। उनके  अलावा शपथ लेने वाले भारतीय-अमेरिकियों में सिलिकॉन वैली का प्रतिनिधित्व करने वाले युवा  रो खन्ना (40) भी हैं।
 
कांग्रेस सदस्य राजा कृष्णमूर्ति (42) ने इलिनोइस से चुनाव जीतने के बाद गीता पर हाथ  रखकर शपथ ली। तुलसी गब्बार्ड के बाद वे ऐसे दूसरे अमेरिकी सांसद हैं जिन्होंने गीता पर हाथ  रखकर शपथ ली है। अमेरिकी कांग्रेस के लिए चुनी गईं पहली हिन्दू तुलसी गब्बार्ड ने लगातार  तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली। (भाषा)
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

विश्व पर्यावरण दिवस 2026: 'कमिटमेंट नहीं, अब एक्शन का समय', यही है धरती बचाने का सबसे बड़ा संदेश

31 मई 1893 भारत के आत्मगौरव और स्वामी विवेकानंद की ऐतिहासिक यात्रा

World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026: एक कदम तंबाकू से दूर, हजार कदम स्वास्थ्य की ओर

Ahilyabai Holkar Jayanti: रानी अहिल्याबाई की 301वीं जयंती, जानें इतिहास, प्रेरणादायी विचार और शुभकामनाएं

Ahilyabai Holkar जयंती: नारी शक्ति, न्याय और सेवा का प्रतीक महारानी अहिल्याबाई होलकर

अगला लेख