Hanuman Chalisa

सीएनएन एंकर ने स्पेलिंग बी चैंपियन भारतीय-अमेरिकी का ‘मजाक’ बनाया

Webdunia
न्यूयॉर्क। सीएनएन की एक एंकर ने एक प्रतिष्ठित वर्तनी प्रतियोगि‍ता की विजेता भारतीय  मूल की लड़की के खिलाफ कथित तौर पर ‘नस्ली’ टिप्पणी की है।
 
सीएनएन के दो एंकरों क्रिस क्यूओमो और एलिसिन कैमरोटा कैलिफोर्निया की निवासी अनन्या विनय  का साक्षात्कार ले रहे थे। विनय ने पिछले सप्ताह प्रतिष्ठित ‘स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी’ प्रतियोगिता में जीत हासिल की। 6ठी कक्षा की 12 वर्षीय छात्रा ने ‘मैरोकेन’ शब्द की सही  स्पेलिंग बताई और भारतीय मूल के समुदाय से इस प्रतियोगिता में जीत दर्ज करने वाली 13वीं विजेता बन गईं।
 
साक्षात्कार खत्म होने के बाद कैमरोटा ने विनय से कहा कि वे ‘कोवफेफे’ शब्द की स्पेलिंग  बताएं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में सोशल मीडिया में इस शब्द का इस्तेमाल किया  था। इस पर विनय ने शब्द को परिभाषित करने के लिए कहा और इस शब्द की उत्पत्ति  जानना चाहा। इस पर दोनों एंकरों ने ‘अस्पष्ट’ जवाब दिया। थोड़ी कोशिश करने के बाद  विनय ने इस शब्द की स्पेलिंग बताई।
 
इस पर कैमरोटा ने कहा कि यह एक बकवास शब्द है इसलिए हम निश्चिंत नहीं हैं कि क्या  इसकी उत्पत्ति उस संस्कृत से हुई है जिसका इस्तेमाल शायद आप करती रही हैं इसलिए मैं  नहीं जानती। 
 
एंकर की इस टिप्पणी को ‘नस्ली’ बताकर सोशल मीडिया पर आलोचना होने लगी। (भाषा)

 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

Nautapa and Health: नौतपा और स्वास्थ्य: डॉक्टर की सलाह कब है जरूरी?

लोकतंत्री कॉकरोच

Veer Savarkar : स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर के बारे में 10 खास बातें

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026: एक कदम तंबाकू से दूर, हजार कदम स्वास्थ्य की ओर

अगला लेख