Hanuman Chalisa

भारतीय मूल के नवीनतम सांसद ने ब्रिटिश संसद में ॠग्‍वेद पर ली शपथ

Webdunia
लंदन। भारतीय मूल के नवीनतम ब्रिटिश सांसद जितेश गढिया ने हाउस ऑफ लॉर्ड्स की सदस्यता ग्रहण करते समय ॠग्‍वेद पर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के प्रति अपनी निष्ठा की शपथ ली। गढिया करीब 1,200 ईसा पूर्व पुराने वैदिक संस्कृत मंत्रों के प्राचीन संग्रह ॠग्‍वेद की अपनी खुद की प्रति लेकर आए थे। उन्होंने बाद में उसे ब्रिटिश संसद को भेंट कर दिया।

 
गुजराती मूल के 49 साल के इन्वेस्टमेंट बैंकर ने मंगलवार को सदस्यता ग्रहण की। मंगलवार को ही कैमरन ने संसद सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की। कैमरन ने कुछ लोगों को सदस्यता दिलाने की एक सम्मान सूची तैयार की थी जिसके तहत गढिया को हाउस ऑफ लॉर्ड्स की सदस्यता दी गई। 
 
गढिया शपथ ग्रहण समारोह में अपनी 90 साल की दादी गुलाबबेन गढिया, मां हंसाबेन और पत्नी अंजलि के साथ आए थे।
 
उन्होंने कैमरन के लिए कहा कि इतिहास उन्हें एक बेहतरीन सुधारवादी प्रधानमंत्री के तौर पर आंकेगा, जो देश को वित्तीय संकट के मुहाने से खींचकर लाए। मैं ब्रिटिश इतिहास के एक निर्णायक क्षण में संसद का हिस्सा बन रहा हूं, जब हम ब्रेक्जिट के बाद नई वास्तविकताओं का सामना कर रहे हैं। 
 
गढिया ने कहा कि मेरे साथ इस समारोह में मेरे परिवार की कई पीढ़ियों का मौजूद होना बेहद महत्वपूर्ण है। मैं ॠग्‍वेद के मूल संस्कृत शब्दों वाली प्रति चाहता था, लेकिन मेरा शोध मुझे इस संस्करण पर ले आया। गढिया ने ॠग्‍वेद की जो प्रति इस्तेमाल की उसका प्रसिद्ध जर्मन शिक्षाविद मैक्स मूलर ने संपादन और पारंपरिक देवनागरी लिपि में प्रकाशन किया था। (भाषा)  
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में यदि लू लग जाए तो करें ये घरेलू उपचार

Vastu tips: किराए के घर में रह रहे हैं? तो जान लें ये 8 वास्तु टिप्स, जो बदल देंगे आपकी किस्मत

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सफर में गर्मी से बचना है? अपनाएं ये 5 आसान देसी उपाय, नहीं होगा हीट स्ट्रोक

Summer health tips: गर्मी में धूप से बचने के 10 प्रभावी उपाय

सभी देखें

नवीनतम

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

स्वस्थ एवं सशक्त भारत की बुनियाद बनेगा 'स्वस्थ भारत पोर्टल'

छत्रपति संभाजी महाराज: मौत सामने थी, फिर भी धर्म और स्वाभिमान से नहीं किया समझौता

अगला लेख