Dharma Sangrah

निक्की हेली न्यूज वीक के आवरण पर

Webdunia
ND

अमेरिका के राजनीतिक गलियारे में तेजी से उभरती भारतीय मूल की अमेरिकी नेता निक्की हेली की तस्वीर लोकप्रिय पत्रिका ‘न्यूज वीक’ के आवरण पर छपी है, जिसे यहाँ राष्ट्रीय स्तर पर उनके बढ़ते कद का एक और संकेत माना जा रहा है।

पत्रिका के आवरण पृष्ठ पर उन्हें ‘नए दक्षिण का चेहरा’ बताया गया है। दक्षिण केरोलिना के गवर्नर पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवार निक्की को पत्रिका के आलेख में जमीन से जुड़ी, आकर्षक, स्पष्ट और तेजी से बदलते दक्षिण क्षेत्र में रिपब्लिकन पार्टी का नया चेहरा बताया गया है।

गवर्नर पद के लिए नवंबर में होने वाले चुनाव में निक्की डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार विंसेट शेहीन के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। यदि वह जीत जाती हैं तो वह दक्षिण केरोलिना की पहली महिला गवर्नर और भारतीय मूल की दूसरी गवर्नर होंगी। गौरतलब है कि अमेरिका में भारतीय मूल के प्रथम गवर्नर बॉबी जिंदल (लुइसियाना प्रांत) हैं।

न्यूज वीक में बताया गया है, ‘अब वह (निक्की) दक्षिण केरोलिना की राजनीति में सबसे अधिक चर्चित शख्स हैं। यदि वह नवंबर में जीत हासिल कर लेती है, तो वह इस प्रांत की पहली महिला और प्रथम अश्वेत गवर्नर होंगी।’ जारी रिपब्लिकन पार्टी के प्राथमिक चुनाव में शिकस्त खाने वाले स्टेट अटार्नी जनरल हेनरी मैक मास्टर ने कहा है, ‘इस देश में कंजरवेटिव आंदोलन के लिए हमारे पास एक नई नेता हैं, जो इस वक्त दक्षिण केरोलिना में हैं।’

पत्रिका ने अपनी विरासत पर गर्व करने वाली हेली के हवाले से बताया है, ‘मुझे उम्मीद है कि ऐसे देश में जहाँ लोग भिन्न-भिन्न संस्कृतियों के हैं और अपने विचारों को लेकर जाने जाते हैं, वहाँ मुझे भारतीय महिला करार दिया जाना एक नई स्फूर्ति देगा।’

उधर, उनके डेमोक्रेट प्रतिद्वंद्वी ने आरोप लगाया है कि वह प्रांत की तुलना में राष्ट्रीय मीडिया पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं। (भाषा)

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Remedies for good sleep: क्या आप भी रातों को बदलते रहते हैं करवटें, जानिए अच्छी और गहरी नींद के उपाय

Chest lungs infection: फेफड़ों के संक्रमण से बचने के घरेलू उपाय

क्या मधुमक्खियों के जहर से होता है वेरीकोज का इलाज, कैसे करती है ये पद्धति काम

Heart attack symptoms: रात में किस समय सबसे ज्यादा होता है हार्ट अटैक का खतरा? जानिए कारण

Lactose Intolerance: दूध पीने के बाद क्या आपको भी होती है दिक्कत? लैक्टोज इनटॉलरेंस के हो सकते हैं लक्षण, जानिए कारण और उपचार

सभी देखें

नवीनतम

क्या आपकी प्लेट में है फाइबर की कमी? अपनाइए ये 10 हेल्दी आदतें

बिहार की चुनावी तस्वीर स्पष्ट हो रही है

National Unity Day: सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस की खास बातें, जानें स्टैच्यू ऑफ यूनिटी कहां है?

About Indira Gandhi:भारतीय राजनीतिज्ञ और राजनेता इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि, जानें जीवन परिचय और उल्लेखनीय कार्य

शरीर में खून की कमी होने पर आंखों में दिखते हैं ये लक्षण, जानिए समाधान