फ्रांस में गूँजा 'हिंदोस्ताँ हमारा...'

मनमोहनसिंह ने की परेड में भागीदारी

Webdunia
- सुरेश बाफन ा

ND
भारत के प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहनसिंह और फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी ने मंगलवार को परमाणु ऊर्जा, रक्षा, अंतरिक्ष अनुसंधान तथा अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग पर सहमति जताई।

भारत के लिए मंगलवार का दिन अत्यंत गौरवशाली था। इस दिन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहनसिंह फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के भव्य समारोह में 'मुख्य अतिथ ि' के रूप में शामिल हुए। डॉ. सिंह के स्वागत में सरकोजी ने कहा- 'भारत दुनिया के महान लोकतंत्रों में से एक है और 21वीं सदी की बहुत बड़ी ताकत भी। सभी बड़े वैश्विक मुद्दों में भारत की भागीदारी जरूरी है ।' इसके पहले परेड का नेतृत्व भारतीय सेना के तीनों अंगों के एक दल ने किया। इस दौरान वहाँ सेना के बैंड ने 'सारे जहाँ से अच्छा... हिन्दोस्ताँ हमार ा' बजाया।

ND
समारोह के बाद डॉ. सिंह ने कहा कि उन्हें यह सम्मान दिया जाना दोनों देशों के बीच की दोस्ती और रणनीतिक साझेदारी तथा सेनाओं के बीच सहयोग दर्शाता है। फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस परेड में हिस्सा लेकर उन्हें बेहद खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना की टुकड़ी को परेड का नेतृत्व सौंपना गौरव की बात है।

उन्होंने कहा- "4 जुलाई सिर्फ फ्रांस ही नहीं, बल्कि दूसरों के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण तारीख है। फ्रांस की क्रांति का दुनिया के इतिहास में एक खास मुकाम है क्योंकि इसी से राजनीतिक और सामाजिक जीवन में केंद्रीय भूमिका निभाने की आम जनता की इच्छाओं के साकार होने की शुरुआत हुई थी।

कुछ खास अं श
- फ्रांस में गूँजा... '‍हिंदोस्ताँ हमारा'।

- फ्रांस में विदेशी मेहमानों को यह सम्मान देने की परंपरा नहीं।

- फ्रांस की परेड में 'मुख्य अतिथि' बनने वाले मनमोहनसिंह पहले भारतीय।

- भारतीय सेना के दल को मिला परेड का नेतृत्व।
Show comments

सावन में कढ़ी क्यों नहीं खाते? क्या है आयुर्वेदिक कारण? जानिए बेहतर विकल्प

हर किसी के लिए सुरक्षित नहीं होता आइस बाथ, ट्रेंड के पीछे भागकर ना करें ऐसी गलती

सावन में हुआ है बेटे का जन्म तो लाड़ले को दीजिए शिव से प्रभावित नाम, जीवन पर बना रहेगा बाबा का आशीर्वाद

बारिश के मौसम में साधारण दूध की चाय नहीं, बबल टी करें ट्राई, मानसून के लिए परफेक्ट हैं ये 7 बबल टी ऑप्शन्स

इस मानसून में काढ़ा क्यों है सबसे असरदार इम्युनिटी बूस्टर ड्रिंक? जानिए बॉडी में कैसे करता है ये काम

भारत के विभिन्न नोटों पर छपीं हैं देश की कौन सी धरोहरें, UNESCO विश्व धरोहर में हैं शामिल

चैट जीपीटी की मदद से घटाया 11 किलो वजन, जानिए सिर्फ 1 महीने में कैसे हुआ ट्रांसफॉर्मेशन

मानसून में चिपचिपे और डैंड्रफ वाले बालों से छुटकारा पाने के 5 आसान टिप्स

क्या ट्रैफिक पुलिस आपकी स्कूटी की चाबी ले सकती है? जानें कानूनी सच्चाई और अपने अधिकार

किस मुस्लिम देश से भारत आए हैं समोसा और जलेबी, जिनके लिए तम्बाकू और सिगरेट की तरह लिखना होगी चेतावनी