ओलिम्पिक के पहले चैंपियन थे कोनोली

Webdunia
आयरलैंड के एरन द्वीप से दक्षिण बोस्टन में आकर बसे एक आयरिश माता-पिता की 12 संतानों में से एक जेम्स ब्रैंडन कोनोली को ओलिम्पिक खेलों का पहला चैम्पियन माना जाता है। 1868 में कोनोली का जन्म हुआ था और एथेंस में पहले ओलिम्पिक खेलों का आयोजन हुआ था अप्रैल 1896 में।

पारिवारिक स्थिति अच्छी नहीं थी अतः आठवीं के बाद कोनोली स्वयं स्वाध्याय से पढ़ते रहे। चू ंकि पढ़ाई में कोनोली की रुचि थी। वे हॉवर्ड विश्वविद्यालय पहु ंचे और बाद में एथलेटिक्स से जुड़ गए।

कोनोली तिहरी कूद में राष्ट्रीय चैंपियन भी बने। पता चला कि ओलिम्पिक होने वाला है तो उन्होंने विश्वविद्यालय से छुट्टी चाही, लेकिन नहीं मिली। उन्होंने विश्वविद्यालय छोड़ दिया और चल दिए ओलिम्पिक में भाग लेने। राह में पर्स चोरी हो गया। ऐसे में ट्रेन चल दी तो कोनोली उछलकर अंतिम डिब्बे में सवार हो गए और चल दिए एथेंस।

6 अप्रैल 1896 का दिन उस समय तिहरी कूद हॉफ, स्टेप जम्प के रूप में होती थी। सही क्रम है हॉफ, स्टेप व जम्प। कोनोली तिहरी कूद में 13.71 मी.कूदे। एथेंस के स्टेडियम में बैंड पर अमेरिका की राष्ट्रीय धुन बज रही थी, 200 फुट ऊ ंचे खम्भे पर अमेरिका का राष्ट्रीय ध्वज फहराया जा रहा था तथा स्टेडियम 50 हजार दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट से गू ंज रहा था।

कारण आधुनिक ओलिम्पिक के पहले चैंपियन तिहरी कूद विजेता कोनोली को जैतून की पत्तियों का मुकुट पहनाया जा रहा था। इसी ओलिम्पिक में कोनोली ने 1.65 मी. ऊ ंचा जाकर हाई जम्प का रजत और 6.11 मी. छलाँग लगाकर ला ंग जम्प का कांस्य भी पदक प्राप्त किया था।

पेरिस ओलिम्पिक 1990 में कोनोली 13.97 मी. तक पहु ंचे थे। स्वर्ण पदक अमेरिका के ही मायर प्रिस्टीन (14.47 मी.) ले गए थे। कोनोली एथेंस की सफलता के बाद से ही विभिन्न एथलेटिक्स में भाग ले रहे थे और 1897 में वे तिहरी कूद का विश्व कीर्तिमान (15 मी.) भी बना चुके थे बावजूद इसके उन्हें पेरिस में रजत ही मिल सका।

ओलिम्पिक का यह पहला चैंपियन अनोखे व्यक्तित्व वाला था। बाद में कोनोली खिलाड़ी से पत्रकार बने। 1906 के अनाधिकारिक और 1908 के लंदन ओलिम्पिक खेलों में वे पत्रकार के रूप में ही गए थे।

यहीं नहीं, कोनोली अमेरिका नौ सेना के युध्द संवाददाता थे, उन्हें पुलित्जर पुरस्कार मिला। हॉवर्ड विश्वविद्यालय ने ही ओलिम्पिक के इस पहले चैंपियन को एथलेटिक्स लेटर पुरस्कार दिया। 20 जनवरी 1957 को कोनोली का निधन हुआ।

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

MI vs SRH Match Preview : वानखेड़े में मुंबई बिगाड़ सकती है हैदराबाद का खेल, जानें सारे रिकॉर्ड

KKR से मिली शर्मनाक हार के बाद क्या बोले KL Rahul? प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जीतने होंगे इतने मैच

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

KKR ने LSG को 98 रनों से हरा कर जीता मैच, गेंदबाजों का रहा दबदबा

KKR vs LSG : कोलकाता ने लखनऊ को दिया 236 रनों का लक्ष्य, Sunil Narine फिर चमके