ब्रिटेन की रोमेरो ने इतिहास रचा

Webdunia
रविवार, 17 अगस्त 2008 (22:24 IST)
ब्रिटेन की रेबेका रोमेरो ने आज ओलिम्पिक में नया इतिहास रच जीता जब वह दो अलग अलग खेलों में पदक जीतने वाली दूसरी महिला बनी।

रोमेरो ने साइकिलिंग की व्यक्तिगत स्पर्धा में उत्तरी आयरलैंड की वेंडी एच को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। य ूक्रेन की लेस्या केलितोवस्का ने कांस्य पदक जीता।

रोमेरो ने चार साल पहले एथेंस ओलिम्पिक की नौकायन स्पर्धा में रजत पदक जीता था। उनसे पहले पूर्वी जर्मनी (पूर्व नाम) की रोसविता क्राउसे ने यह कमाल किया था।

क्राउसे ने 1968 के मैक्सिको ओलिम्पिक में महिलाओं की चार गुणा सौ मीटर तैराकी रिले में रजत पदक जीता। उसने 1976 के मांट्रियल ओलिम्पिक में महिलाओं की हैंडबाल स्पर्धा में रजत पदक पाया था। वह मास्को ओलिम्पिक 1980 में कांस्य पदक जीतने वाली हैंडबॉल टीम की भी सदस्य थी।
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कलेशी Owner : शर्मनाक हार के बाद ऋषभ पंत के साथ दिखे संजीव गोयनका, 2024 को याद कर बने मीम्स

रोहित और पंड्या से हटकर धोनी ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को किया बैक, कहा टी20 इसी तरह आगे बढ़ा है

आशुतोष शर्मा : मध्यप्रदेश के कोच से मनमुटाव, 'Depression' का थे शिकार, अब IPL में दूसरी टीमों को दे रहे डिप्रेशन

हवा में उड़ने वाला यह कीवी क्रिकेटर कभी बनना चाहता था पायलट (Video)

दीपक चहर को मिली MS Dhoni को चिढ़ाने की सजा, मैच के बाद दिया 'Bat Treatment' [VIDEO]