विन्सेंट ने जीता स्वर्ण

Webdunia
शनिवार, 16 अगस्त 2008 (18:06 IST)
अमेरिका के युवा विन्सेंट हैंकाक ने शनिवार को यहाँ बीजिंग ओलिम्पिक की निशानेबाजी स्पर्धा में अपने से अनुभवी निशानेबाजों को पस्त करते हुए ओलिम्पिक का अपना पहला स्वर्ण पदक हासिल किया।

इस 19 वर्षीय निशानेबाज ने टाईब्रेकर के बाद नाटकीय अंदाज से पुरुष स्कीट वर्ग के फाइनल में जीत दर्ज की। इस स्पर्धा के तीनों स्थान के मुकाबलों का परिणाम टाईबेकर से ही हुआ।

उक्रेन के ओलक्सांद्र पेट्रिव ने पुरुष वर्ग 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में जर्मनी के दबदबे को समाप्त करते हुए तीन बार के ओलिम्पिक चैम्पियन राल्फ शुमान और 21 वर्षीय क्रिस्टियन रेज को पछाड़ दिया।

निशानेबाजी की 15 में से 14 स्पर्धाओं का फैसला हो चुका है, जिसमें चीन ने चार स्वर्ण हासिल किए हैं। इसके बाद चेक गणराज्य उक्रेन और अमेरिका ने दो-दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं।

भारत फिनलैंड दक्षिण कोरिया और इटली ने बचे हुए चार स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। हैंकाक ने नार्वे के टोर ब्रोवोल्ड को शूटआउट में जीत दर्ज कर दूसरे स्थान पर पहुँचा दिया। क्वालीफीकेशिन और फाइनल के बाद दोनों के कुल अंक 145 थे।

फ्रांस के एंथोनी टेरास ने इसी तरह शूटआउट में साइप्रस के एंटोनिस निकोलिडस को हराकर काँस्य पदक हासिल किया। दोनों के कुल अंक 144 थे।

हैंकाक ने 2005 में विश्व चैम्पियनशिप जीती थी और इस 16 वर्षीय ने इस साल विश्वकप खिताब भी जीता था। अब उन्होंने ओलिम्पिक में अपना पहला स्वर्ण पदक भी हासिल किया।

गत विजेता साइप्रस के जार्जियोस एचिलियोस पाँचवें स्थान पर रहे, जबकि चीन के क्यू रिडांग छह निशानेबाजों के फाइनल में अंतिम स्थान पर रहे।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कलेशी Owner : शर्मनाक हार के बाद ऋषभ पंत के साथ दिखे संजीव गोयनका, 2024 को याद कर बने मीम्स

रोहित और पंड्या से हटकर धोनी ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को किया बैक, कहा टी20 इसी तरह आगे बढ़ा है

आशुतोष शर्मा : मध्यप्रदेश के कोच से मनमुटाव, 'Depression' का थे शिकार, अब IPL में दूसरी टीमों को दे रहे डिप्रेशन

हवा में उड़ने वाला यह कीवी क्रिकेटर कभी बनना चाहता था पायलट (Video)

दीपक चहर को मिली MS Dhoni को चिढ़ाने की सजा, मैच के बाद दिया 'Bat Treatment' [VIDEO]