बोल्ट अच्छा है, लेकिन रूडिशा का जवाब नहीं

Webdunia
रविवार, 12 अगस्त 2012 (12:43 IST)
FILE
लंदन ओलिंपिक खेलों की आयोजन समिति के अध्यक्ष सेबेस्टियन को ने स्वीकार किया इ स ओलिंपिक में उनके लिए सबसे अद्‍भुत क्षण डेविड रूडिशा का 800 मीटर दौड़ में विश्व रिकॉर्ड वाला प्रदर्शन था।

कीनियाई धावक के बेहतरीन प्रदर्शन को सेबेस्टियन को ने फर्राटा के बादशाह उसैन बोल्ट के प्रदर्शन से भी ऊपर रखा है। बोल्ट ने तीन स्वर्ण पदक जीते। मास्को ओलिंपिक 1980 और लॉस एंजिल्स ओलिंपिक 1984 में 1500 मीटर में स्वर्ण और 800 मीटर में कांस्य पदक जीतने वाले को ने कहा कि मेरे लिए सर्वश्रेष्ठ रूडिशा का प्रदर्शन था। बोल्ट अच्छा है, लेकिन रूडिशा का जवाब नहीं है। लगता है कि वह किसी दूसरे ग्रह से आया है।

को ने एक समय 800 मीटर में 1 मिनट 41.73 सेकंड का समय निकालकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था, जिसे बाद में डेनमार्क के विल्सन किपकेटर ने तोड़ा था, लेकिन रूडिशा ने गुरुवार को 1 मिनट 40.91 सेकंड में दौड़ पूरी करके नया रिकॉर्ड बना दिया था। (भाषा)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

WTC Cycle में भारत का सबसे खराब प्रदर्शन, कुल 10 मैच भी नहीं जीत पाई टीम इंडिया

भारतीय टेस्ट टीम का भविष्य: बल्लेबाजी से ज्यादा चिंताजनक स्थिति गेंदबाजी की

रोहित शर्मा और रविंद्र जड़ेजा आखिरी बार टेस्ट क्रिकेट खेल चुके हैं

विराट कोहली का 'Ego' प्रॉब्लम? नहीं छोड़ पा रहे ऑफ स्टंप की गेंद, सचिन से सीख लेने का सही वक्त

अर्जुन पुरस्कार मेरा मजाक उड़ाने वालों को जवाब है: पैरा शटलर नित्या