महिला हॉकी में हॉलैंड ने जीता सोना

Webdunia
शनिवार, 11 अगस्त 2012 (15:29 IST)
FILE
हॉलैंड ने लंदन ओलिंपिक खेलों की महिला हॉकी स्पर्धा में विश्व चैम्पियन अर्जेंटीना को 2-0 से पराजित कर अपना स्वर्ण पदक बरकरार रखा।

हॉलैंड ने ब्रेक के बाद मिले दो पेनल्टी कॉर्नर पर गोल बनाए और जीत दर्ज की, जिससे वे ऑस्ट्रेलिया की जमात में शामिल हो गई है, जो तीन बार की ओलिंपिक चैम्पियन है। कैरलीन डर्कसे वान डे हुवेल ने 40वें मिनट में रिबाउंट से, जबकि कप्तान मार्तजी पौमेन ने 53वें मिनट में गोल किया।

इससे पहले ग्रेट ब्रिटेन ने न्यूजीलैंड को 3-1 से हराकर कांस्य पदक जीता। ग्रेट ब्रिटेन का पिछले 20 साल में यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले ब्रिटेन ने 1992 बार्सिलोना ओलिंपिक में भी कांस्य पदक जीता था। (भाषा)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

WTC Cycle में भारत का सबसे खराब प्रदर्शन, कुल 10 मैच भी नहीं जीत पाई टीम इंडिया

भारतीय टेस्ट टीम का भविष्य: बल्लेबाजी से ज्यादा चिंताजनक स्थिति गेंदबाजी की

रोहित शर्मा और रविंद्र जड़ेजा आखिरी बार टेस्ट क्रिकेट खेल चुके हैं

विराट कोहली का 'Ego' प्रॉब्लम? नहीं छोड़ पा रहे ऑफ स्टंप की गेंद, सचिन से सीख लेने का सही वक्त

अर्जुन पुरस्कार मेरा मजाक उड़ाने वालों को जवाब है: पैरा शटलर नित्या