लंदन जाने के लिए हर खिलाड़ी को एक लाख

Webdunia
बुधवार, 18 जुलाई 2012 (20:16 IST)
FILE
मणिपुर सरकार ने इस माह शुरु होने वाले लंदन ओलिम्पिक खेलों में भाग लेने वाले अपने पांचों खिलाड़ियों को एक-एक लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार की शाम को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला किया गया है। राज्य के दो मुक्केबाजों समेत पांच खिलाड़ी लंदन जा रहे हैं। इनमें से तीन महिलाएं हैं।

लंदन ओलिम्पिक में भाग लेने वाले मणिपुरी खिलाड़ियों में पांच बार की विश्व चैंपियन महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम, पुरुष मुक्केबाज एल. देवेंद्रो सिंह, तीरंदाज लेशराम बोम्बायला देवी, भारोत्तोलक एनजी सोनिया देवी और हॉकी स्टार केएच कोथाजीत शामिल हैं। (वार्ता)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

WTC Cycle में भारत का सबसे खराब प्रदर्शन, कुल 10 मैच भी नहीं जीत पाई टीम इंडिया

भारतीय टेस्ट टीम का भविष्य: बल्लेबाजी से ज्यादा चिंताजनक स्थिति गेंदबाजी की

रोहित शर्मा और रविंद्र जड़ेजा आखिरी बार टेस्ट क्रिकेट खेल चुके हैं

विराट कोहली का 'Ego' प्रॉब्लम? नहीं छोड़ पा रहे ऑफ स्टंप की गेंद, सचिन से सीख लेने का सही वक्त

अर्जुन पुरस्कार मेरा मजाक उड़ाने वालों को जवाब है: पैरा शटलर नित्या