सुशील का पदक महत्वपूर्ण : राजसिंह

Webdunia
रविवार, 12 अगस्त 2012 (21:53 IST)
FILE
दिग्गज पहलवान सुशील कुमार के लंदन ओलिंपिक में रजत पदक के साथ लगातार दूसरी बार ओलम्पिक पदक जीतकर इतिहास रचने पर भारतीय कुश्ती महासंघ के महासचिव राजसिंह ने कहा कि यह पदक देश और कुश्ती के लिए महत्वपूर्ण होगा।

राजसिंह ने कहा कि वह दिन चले गए, जब भारतीय पहलवानों में विदेशों के पहलवानों का खौफ हुआ करता था। अब विदेशी पहलवानों में सुशील का खौफ बढ़ेगा और अब देश में कुश्ती और तरक्की करेगी।

उन्होंने कहा कि मुकाबलों से पहले आज विशेष योजना बनाई गई थी जिसमें सुशील को लगातार आक्रामक रहने के लिए कहा गया था और आखिरकार यही रणनीति इतिहास रचने में मददगार साबित हुई हालांकि वह स्वर्ण पदक जीतने से चूक गए।

राजसिंह ने कहा कि उन्हें खिताबी मुकाबले में सुशील से स्वर्ण पदक की पूरी उम्मीद थी जो देश और कुश्ती के लिए बहुत जरूरी है। भारत के पांच पहलवानों ने ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई किया था, जिन्होंने दो पदक जीते। सुशील के रजत के अलावा योगेश्वर दत्त ने कांस्य पदक जीता। भारत ने लंदन ओलिंपिक में दो रजत और चार कांस्य पदक जीते। (भाषा)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कलेशी Owner : शर्मनाक हार के बाद ऋषभ पंत के साथ दिखे संजीव गोयनका, 2024 को याद कर बने मीम्स

रोहित और पंड्या से हटकर धोनी ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को किया बैक, कहा टी20 इसी तरह आगे बढ़ा है

आशुतोष शर्मा : मध्यप्रदेश के कोच से मनमुटाव, 'Depression' का थे शिकार, अब IPL में दूसरी टीमों को दे रहे डिप्रेशन

हवा में उड़ने वाला यह कीवी क्रिकेटर कभी बनना चाहता था पायलट (Video)

दीपक चहर को मिली MS Dhoni को चिढ़ाने की सजा, मैच के बाद दिया 'Bat Treatment' [VIDEO]