किलाकोट : संजा की समग्र प्रस्तुति

Webdunia
ND

संजा पर्व अपने उत्तरार्द्ध पर है और मंगलवार से बनना शुरू हुआ किलाकोट। किलाकोट संजा की समग्र प्रस्तुति है। अश्विन कृष्ण त्रयोदशी से अमावस्या तक जिस तन्मयता से और भक्ति भावना से कन्याएँ किलाकोट बनाती हैं, वह दर्शनीय होता है। किलाकोट तेरस से शुरू किया जाता है और तीन दिन में उसे भरा जाता है।

12 दिनों की बनाई आकृतियाँ इसमें शामिल करने के अलावा हाथी-घोड़े, ऊँट, रथ, ढोली, रानी आदि बनते हैं, जिन्हें बनाने में काफी समय लगता है। इसलिए यह तीन दिन में पूरा किया जाता है। कोट का अर्थ घर माना गया है।

किलाकोट का आकार-प्रकार बनाने वाली की रुचि और क्षमता पर निर्भर करता है। कहते हैं इसके लिए पूरे एक चश्मे की दीवार का उपयोग किया जाता था, किंतु आजकल आमतौर पर 6 बाय 6 की भित्ति लेकर ही लड़कियाँ किलाकोट बनाती हैं तो कुछ इकहरी पंक्ति का।

गोबर से बनी इन पंक्तियों पर गुलतेवड़ी की हरी-हरी पत्तियाँ लगाई जाती हैं। इन पर ऊँगली के पोरों से गीले चूने की टिपकियाँ लगाते हैं। शाम के धुँधलके में ये सफेद टिपकियाँ खूब दमकती हैं। किलाकोट के नीचे की ओर पंक्तियों को खुला छोड़कर मुख्य द्वार बनाया जाता है।

ND
इसी के साथ संजा की बिदाई की तैयारी शुरू हो गई है, संजा को लेने उसका पति खोड़या ब्राह्मण आता है -

खुड़-खुड़ रे म्हारा खोड़या बामण, म्हारी संजा के लेवा आयो रे।

म्हारी संजा को माथो छोटो, माथे टीको क्यों नी लायो रे।

लायो थो भई लायो थो, पण बाटे भूली आयो रे।

म्हारी संजा तो आँख वाली नाक वाली, अले कंगाली भले कंगाली,

लाकेट क्यों नी लायो रे। लायो थो भई लायो थो, नदी किनारे भूली आयो चूकी आयो।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

सूर्य कर्क संक्रांति कब रहेगी, क्या है इसका महत्व?

क्या 12 ही महीने बर्फ से ढका रहता है बाबा अमरनाथ का शिवलिंग? जानिए हिम शिवलिंग के रहस्य

श्रावण माह में इस बार कितने सोमवार हैं और किस तारीख को, जानिए

वर्ष 2025 में कब से शुरू हो रहा है सावन माह का सोमवार, जानिए श्रावण मास डेट एंड पूजा टाइम

सावन मास में शिवजी की पूजा से पहले सुधारें अपने घर का वास्तु, जानें 5 उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: इन 3 राशियों के लिए आज का दिन लाएगा नए अवसर, जानें 09 जुलाई का राशिफल

कावड़ यात्रा 2025: यूपी सरकार ने कमर कसी, शिवभक्तों की कावड़ के साथ छेड़छाड़ पड़ेगी महंगी

09 जुलाई 2025 : आपका जन्मदिन

09 जुलाई 2025, बुधवार के शुभ मुहूर्त

डाउजिंग: अदृश्य शक्तियों द्वारा मार्गदर्शन