क्यों और कैसे करें नाग पूजन...

नागपंचमी पर्व का महत्व

Webdunia
Rajashri
WD

भारत भर में श्रावण शुक्ल पंचमी के दिन नागपंचमी पर्व पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया जाता है। पूरे श्रावण माह विशेष कर नागपंचमी को धरती खोदना निषिद्ध है। इस दिन व्रत करके ना ग देवत ा क ो खीर एवं दूध पिलाया जाता है। इस दिन नागों का पूजन एवं नाग दर्शन का विशेष माहात्म्य है।

नागपंचमी के दिन क्या करें :
* इस दिन नागदेव का दर्शन अवश्य करना चाहिए।
* बांबी (नागदेव का निवास स्थान) की पूजा करना चाहिए।
* नागदेव को दूध भी पिलाना चाहिए।
* नागदेव की सुगंधित पुष्प व चंदन से ही पूजा करनी चाहिए, क्योंकि नागदेव को सुगंध प्रिय है।
* 'ॐ कुरुकुल्ये हुं फट् स्वाहा' का जाप करने से सर्प विष दूर होता है।

FILE
नाग पूजन कैसे करें :-
* प्रातः उठकर घर की सफाई कर नित्य कर्म से निवृत्त हो जाएं।
* तपश्चात स्नान कर साफ-स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
* पूजन के लिए सिवइयां-चावल आदि का ताजा भोजन बनाएं।
* दीवार पर गेरू पोत कर पूजन का स्थान तैयार करें।
* फिर कच्चे दूध में कोयला घिसकर उससे गेरू पुती दीवार पर घर जैसा बनाते हैं और उसमें अनेक नाग देवों की आकृति बनाते हैं।
* कुछ जगहों पर सोने, चांदी, काठ व मिट्टी की कलम तथा हल्दी व चंदन की स्याही से अथवा गोबर से घर के मुख्य दरवाजे के दोनों बगलों में पांच फन वाले नागदेव अंकित कर पूजते हैं।
* सर्वप्रथम नागों की बांबी में एक कटोरी दूध चढ़ा आते हैं।
* फिर दीवार पर बनाए गए नागदेवता की दूध, दूर्वा, कुशा, गंध, अक्षत, पुष्प, जल, कच्चा दूध, रोली और चावल आदि से पूजन कर सिवइयां व मिष्ठान का भोग लगाते हैं।
* तपश्चात कथा श्रवण करके नाग देवता की आरती करना चाहिए।

नाग पूजन कब और कैसे :-
* कहीं-कहीं श्रावण माह की कृष्ण पक्ष की पंचमी को भी नागपंचमी मनाई जाती है।
* इस दिन पूजा में सफेद कमल का फूल रखा जाता है।
* कुछ भागों में नागपंचमी से एक दिन भोजन बना कर रख लिया जाता है और नागपंचमी के दिन बासी खाना खाया जाता है।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

क्या नजर लगने से बिगड़ने लगते हैं काम? जानिए प्रेमानंद महाराज ने क्या बताई सच्चाई

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी, इस घटना से होगी तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत

जगन्नाथ रथयात्रा 2025: क्या है जगन्नाथ मंदिर का इतिहास, कितना प्राचीन है यह मंदिर?

12 साल बाद मिथुन में गुरु और सूर्य की युति पर राहु की नजर से होगा 3 राशियों को लाभ, 5 राशियों को नुकसान

जगन्नाथ रथयात्रा 2025: कैसे करें घर में प्रभु श्री जगन्नाथ की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और विधि

सभी देखें

धर्म संसार

26 जून 2025 : आपका जन्मदिन

26 जून 2025, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

कैसे बनाते हैं भगवान जगन्नाथ का खिचड़ी भोग, यहां पढ़ें सात्विक रेसिपी

सूर्य ग्रहण का किन 2 राशियों पर होगा नकारात्मक प्रभाव?

आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि प्रारंभ, जानिए कलश स्थापना का मुहूर्त