भगोरिया पर्व की परंपरा

Webdunia
FILE

भगोरिया मनाने की परंपरा बरसों से चली आ रही है। झाबुआ जिले के भगोर गांव से यह मेला शुरू हुआ। इसलिए इसका नाम भगोरिया मेला रख दिया गया। भगोरिया के दौरान अल्हड़ कुर्राट और मांदल की मस्त आवाज लुभाती है।

20 से 26 मार्च के बीच भगोरिया पर्व मनाया जाएगा।

भगोरिया केवल प्रणय या सांस्कृतिक पर्व ही नहीं है, यह एक आध्यात्मिक पर्व भी है। फर्क सिर्फ इतना है कि इसे प्रौढ़ पीढ़ी मनाती है। प्रौढ़ आदिवासी भगोरिए के दिनों में मन्नतें मांगते हैं। यह मन्नतें खास कर बुरी दृष्टि से बचने व सुख की कामना के लिए ली जाती हैं।

FILE
इस दौरान आदिवासी जहां ढोल-मांदल के साथ मेला स्थल पर दिखाई देंगे वहीं मांदल की थाप पर थिरकते लोग भी नजर आएंगे।

अब तो मध्यप्रदेश की पहचान बने भगोरिया लोक पर्व को देश-दुनिया भी देख सकेगी। इस पर्व को झाबुआ की एक टीम ऑनलाइन करने जा रही है। एक क्लिक के जरिए आप झाबुआ के भगोरिया को घर-दफ्तर में बैठे-बैठे देख और सुन सकेंगे।

सोशल साइट का माध्यम बनी इस साइट पर भगोरिया की हर तस्वीर व लाइव वीडियो आप देख सकेंगे। भगोरिया पर बन रहा विशेष पेज इस लोकपर्व से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी के साथ सांस्कृतिक तथ्य भी दिखाई देगा।

खास तौर पर मार्च माह में मनने वाले इस पर्व को देखने देशी-विदेशी सैलानी झाबुआ-अलीराजपुर आते हैं। इन जगहों पर भगोरिया को सबसे ज्यादा महत्व दिया जाता है।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

07 सितंबर 2025 को होगा खग्रास चंद्रग्रहण, देश-दुनिया पर होगा प्रभावी

Ganesh Visarjan 2025 : गणेश उत्सव के अंतिम दिन कर लें ये काम, पूरे साल कोई विघ्न नहीं करेगा परेशान

Ganesh Visarjan 2025: गणेश विसर्जन के बाद पूजन सामग्री का क्या करें? जानिए सही तरीका

Lunar eclipse 2025: चंद्र ग्रहण: वैज्ञानिक और ज्योतिषीय दृष्टिकोण और उपाय

Lunar Eclipse 2025: क्या इस बार का चंद्रग्रहण भी लेकर आने वाला है डर और तबाही की नई लहर?

सभी देखें

धर्म संसार

05 September Birthday: आपको 5 सितंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 5 सितंबर, 2025: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Anant Chaturdashi 2025: अनंत चतुर्दशी की तिथि, महत्व और 5 मुख्य कार्य जो आपको करना चाहिए

क्या चंद्रग्रहण सिर्फ एक खगोलीय घटना है, या इसके पीछे छिपा है भय और विध्वंस का खौफनाक सच?

Ganesh chaturthi 2025: इस मुस्लिम देश के रक्षक हैं श्रीगणेश, 700 सालों से ज्वालामुखी की आग से कर रहे लोगों की हिफाजत