लोकपर्व भगोरिया की धूम

मालवा-निमाड़ अंचल का खास पर्व

Webdunia
ND
मालवा-निमाड़ अंचल में सोमवार, 22 फरवरी से आदिवासी समाज के सांस्कृतिक पर्व भगोरिया के मोहक स्वर गूँजने लग गए है ं। इस लोकोत्सव में आदिवासी महिला-पुरुष तो ढोल-मांदल की थाप पर मस्ती में खूब गाते-नाचते और थिरकते ही हैं, लेकिन यह उत्सव गैर आदिवासी दर्शकों को भी मस्तीभरे माहौल में खूब आनंदित और आल्हादित करता है। एक सप्ताह तक भगोरिया की धूम रहेगी।

धार, झाबुआ, आलीराजपुर, खरगोन, बड़वानी जिले में भगोरिया आदिवासी संस्कृति तथा आदिवासी जनजीवन से जुड़ा सबसे बड़ा लोकपर्व है। इन जिलों में अलग-अलग तारीखों में लगने वाले भगोरिया हाटों के लिए व्यापारियों एवं दुकानदारों के साथ प्रशासन द्वारा भी विशेष तैयारियाँ की गई हैं।

भगोरिया हाटों में सभी आदिवासी चटक रंगों के वस्त्रों में सज-सँवर कर उमंग और उत्साह के साथ जाएँगे तथा खूब नाचेंगे व गाएँगे। कुँआरे युवक-युवतियाँ इन मेलों में अपने लिए योग्य जीवनसाथी भी तलाश करते हैं। आलीराजपुर जिला गुजरात की सीमा पर है। इसलिए यहाँ दो राज्यों की आदिवासी संस्कृति के रंग नजर आते हैं।

ND
झाबुआ जिला: 22 फरवरी: पेटलावद, रंभापुर, मोहनकोट, कुंदनपुर, रजला, बडगुड़ा एवं मेड़वा। 23: बखतगढ़, अंधारवड़, पिटोल, खरड़ू, थांदला, तारखेड़ी एवं बरवेट। 24: बरझर, उमरकोट, माछलिया, करवड़, बोरायता, कल्याणपुरा, मदरानी एवं ढेकल। 25: पारा, हरिनगर, सारंगी, समोई एवं चैनपुरा। 26: भगोर, बेकल्दा, मांडली एवं कालदेवी। 27: मेघनगर, रानापुर, बामनिया, झकनावदा, बलेड़ी।28: झाबुआ, आमखूँट, झीरण, ढोलियावाड़,रायपुरिया, काकनवानी, कनवाड़ा एवं कुलवट।

आलीराजपुर जिला: 22 फरवरी : आलीराजपुर व भाबरा। 23: आम्बुआ। 24: चाँदपुर, खट्टाली व बोरी न 25: सोंडवा, जोबट, फूलमाल। 26: वालपुर, कट्ठीवाड़ा व उदयगढ़। 27: उमराली व नानपुर। 28: छकतला व सोरवा।

धार जिला: 22 फरवरी: दसाई, निसरपुर, फिफेड़ा, बाग। 23: तिरला, कुक्षी, करजवानी, लोंगसरी। 24: सरदारपुर, सुसारी, अराड़ा, बावलीखुर्द। 25: लाबरिया, दत्तीगाँव, रिंगनोद, डही। 26: अमझेरा, जोलाना, धरमराय, पड़ियाल। 27: राजोद, कवड़ा। 28: राजगढ़, बरमंडल, बडवान्या, टांडा।

बड़वानी जिला: 22 फरवरी: अंजड़, जुलवानिया, निवाली, दुगानी, सोलवन। 23: पलसूद, रोसर, जामटी। 24: सिलावद, भवती, धवली। 25: राजपुर, बलवाड़ी, पाटी। 26: बोकराटा, वरला, मोयदा, ठीकरी। 27: गंधावल, खेतिया, वझर, मालवन, वेजपुर, साली। 28: बड़वानी, सेंधवा, ओझर।

खरगोन जिला: 22 फरवरी: बिस्टान, रायबिड़पुरा, पाडल्या, अंजनगाँव। 23: पीपलझोपा, मोहना, लोनारा, चाचरिया, भीकनगाँव, गोगावाँ, चिरिया। 24: सिरवेल, धूलकोट, केली, घुघरियाखेड़ी, झिरन्या। 25: काबरी, धूपा, बमनाला, चैनपुर, अंबा, देवला। 26: सामरपाट, टांडा बरुड़, सेगाँव, बोरवाल। 27: भगवानपुरा, सतवाड़ा, उमरखली, रोड़िया, गढ़ी। 28: भग्यापुर, ऊन, हेलापड़ावा, बोरी, साँईखेड़ा, सतवाड़ा।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

हरतालिका तीज का इतना महत्व क्यों है, जानिए क्यों माना जाता है सभी तीजों में विशेष व्रत

गणेश चतुर्थी 2025: बाजार से गजानन की मूर्ति खरीदने से पहले जानिए कैसी होनी चाहिए प्रतिमा

जैन धर्म में त्रिलोक तीज या रोटतीज पर्व कैसे और क्यों मनाते हैं?

2025 में ओणम कब है, जानें शुभ मुहूर्त, कथा, महत्व और इतिहास

कब से होंगे गणेश उत्सव प्रारंभ, क्या है गणपति स्थापना और पूजा का शुभ मुहूर्त, मंगल प्रवेश

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: 24 अगस्त का दैनिक राशिफल, सितारे आपके साथ हैं, खुद पर भरोसा रखें, यही है आज की सीख

24 अगस्त 2025 : आपका जन्मदिन

24 अगस्त 2025, रविवार के शुभ मुहूर्त

रविवार को करें ये 5 आसान उपाय, सूर्य देवता देंगे सफलता और मान-सम्मान, दूर होंगी सभी परेशानियां

सोमवार की शाम करें यह एक काम, भोले बाबा चमका देंगे आपकी किस्मत