कथा सफला एकादशी की

राजा महिष्मति और ल्युंक

Webdunia
WD
सफला एकादशी की ए क कथा के अनुसार राजा महिष्मति का छोटा बेटा ल्युंक बहुत ही दुष्ट प्रवृत्ति का था। राजा ने उसे बहुत समझाया, लेकिन वह नहीं माना। एक दिन तंग आकर राजा ने बेटे को राज्य से बाहर निकाल दिया। दर-दर की ठोकरें खाने के बाद भी उसने दुर्गुणों को नहीं छोड़ा।

एक बार तीन दिन की भूख से व्याकुल होकर वह एक साधु की कुटिया में चोरी के इरादे से घुस गया लेकिन उस दिन एकादशी होने के कारण उसे कुछ भी खाने को नहीं मिला।

उसकी आहट से साधु की नींद जरूर खुल गई। ल्युंक की हालत पर तरस खाकर साधु ने उसे अच्छे वस्त्र दिए और मीठी बातें की। इससे उसे आत्मग्लानि हुई और उसका मन परिवर्तित हो गया।
  सफला एकादशी की कथा के अनुसार राजा महिष्मति का छोटा बेटा ल्युंक बहुत ही दुष्ट प्रवृत्ति का था। राजा ने उसे बहुत समझाया, लेकिन वह नहीं माना। एक दिन तंग आकर राजा ने बेटे को राज्य से बाहर निकाल दिया।      


वह वहीं रहकर साधु की खूब सेवा करने लगा। धीरे-धीरे उसके सारे दुर्गुण दूर हो गए। जब वह पूरी तरह सज्जन बन गया तो एक दिन साधु ने अपना असली रूप प्रकट कर दिया।

दरअसल वे राजा महिष्मति ही थे जिन्होंने अपने पुत्र को सही रास्ते पर लाने के लिए ऐसा किया था। समय आने पर ल्युंक ने राजा बनकर राजकाज के कई आदर्श प्रस्तुत किए।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

धन, ज्ञान और शांति के लिए गुरु पूर्णिमा पर करें ये 7 उपाय, दूर होंगी सारी बाधाएं

गुरु पूर्णिमा 2025: सोच समझकर लें गुरु दीक्षा, जानिए सच्चे गुरु की पहचान

हरियाली अमावस्या कब है, जानिए पितृ दोष मुक्ति के 5 अचूक उपाय

गुरु पूर्णिमा: प्राचीन भारत के 14 महान गुरु जिन्होंने दिया धर्म और देश को बहुत कुछ

गुरु का मिथुन राशि में उदय, 12 राशियों का राशिफल

सभी देखें

धर्म संसार

यदि आप कावड़ यात्रा नहीं कर पा रहे हैं तो कैसे शिवजी पर जल अर्पित करें, जानिए

सावन मास से इन 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, बनने जा रहा है दुर्लभ संयोग

आषाढ़ व्रत पूर्णिमा का क्या है महत्व, इन 5 उपायों से दूर होगी धन की समस्या

गुरु और जीवन : अभिन्न हैं

भविष्यवाणी: अब होने वाली है स्वर्ण युग की शुरुआत, जानिए श्रीकृष्ण ने माता गंगा से क्या कहा...