Achala Saptami 2020 : अचला सप्तमी का शुभ मुहूर्त क्या है, जानिए कैसे करें व्रत

Webdunia
माघ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को माघी सप्तमी रथ सप्तमी या अचला सप्तमी कहते हैं। यह 01 फरवरी 2020 दिन शनिवार को है।
 
माघ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को माघी सप्तमी, रथ सप्तमी या अचला सप्तमी के नाम से जाना जाता है, जो इस वर्ष 01 फरवरी 2020 दिन शनिवार को है। अचला सप्तमी के दिन आरोग्य और प्रकाश के देवता भगवान सूर्य की उपासना की जाती है। इस दिन स्नान आदि से निवृत्त होकर भगवान सूर्य की पूजा करने से लोगों को आरोग्य, धन-संपदा और पुत्र रत्न की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं कि किस मुहूर्त में अचला सप्तमी का व्रत करें। 
 
अचला सप्तमी व्रत मुहूर्त
 
माघ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि का प्रारंभ 31 जनवरी दिन शुक्रवार को शाम 3 बजकर 51 मिनट पर हो रहा है, जो 01 फरवरी दिन शनिवार को शाम 6 बजकर 10 मिनट तक रहेगा।
 
अचला सप्तमी के दिन स्नान का मुहूर्त 1 फरवरी शनिवार को सुबह 5 बजकर 24 मिनट से सुबह 7 बजकर 10 मिनट तक है। इस दिन स्नान के लिए सुबह का 1 घंटा 45 मिनट है।
 
अचला सप्तमी के दिन सूर्योदय सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर होगा, हालां​कि सूर्य के दिखने का समय सुबह 7 बजकर 10 मिनट है।
 
अचला सप्तमी का महत्व : धन-धान्य, आरोग्य और पुत्र की प्राप्ति
 
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार माघ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी को सूर्य देव का जन्मदिन माना जाता है। ऐसे में माघी सप्तमी को सूर्य जयंती के नाम से भी जाना जाता है। आज के दिन सूर्य की उपासना करने से लोगों को सभी रोगों और कष्टों से मुक्ति मिलती है। सूर्य देव की कृपा से भक्तों को आरोग्य का वरदान मिलता है, साथ ही धन-धान्य और पुत्र रत्न की प्राप्ति का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।
 
रथ सप्तमी या अचला सप्तमी के दिन सभी लोगों को स्नान करना चाहिए और सूर्य देव की उपासना करनी चाहिए। अचला सप्तमी के दिन चावल, तिल, दूर्वा, चंदन, फल आदि का दान करना श्रेयष्कर माना गया है। आज के दिन सूर्य देव को जल देना भी बहुत ही फलदायक माना गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Astrological predictions 2025: इन ग्रहों और ग्रहण के संयोग से देश और दुनिया में हो रहा है उत्पात, आने वाले समय में होगा महायुद्ध

Sanja festival 2025: संजा लोकपर्व क्या है, जानिए पौराणिक महत्व और खासियत

Sarvapitri amavasya 2025: वर्ष 2025 में श्राद्ध पक्ष की सर्वपितृ अमावस्या कब है?

Durga Ashtami 2025: शारदीय नवरात्रि में दुर्गा अष्टमी कब है, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और कन्या पूजन का महत्व

Mangal Gochar 2025 : मंगल का तुला राशि में गोचर, 4 राशियों को होगा धन लाभ

सभी देखें

धर्म संसार

15 September Birthday: आपको 15 सितंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 सितंबर, 2025: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (14 सितंबर, 2025)

14 September Birthday: आपको 14 सितंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 सितंबर, 2025: रविवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख