Dharma Sangrah

Bhogi festival 2021 : इस अनोखे तरीके से मनाते हैं भोगी पोंगल संक्रांति

अनिरुद्ध जोशी
आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में धूम-धाम से भोगी त्योहार मनाया जाता है। महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों में मकर संक्रांति को भोगी कहते हैं। यह त्योहार 13 जनवरी से ही प्रारंभ हो जाता है। खासकर 14 जनवरी को यह त्योहार है। असम में इसी त्योहार को भोगाली बिहू कहते हैं। भोगाली बिहू पौष संक्रांति के दिन अर्थात मकर संक्रांति के दिन या आसपास आता है।
 
 
1. तेलगु और तमिल दोनों भाषी भोगी मनाते हैं। दक्षिण भारत के लोगों के लिए भोगी का त्योहार बहुत ही महत्वूर्ण होता है। भोगी को लोकप्रिय रूप से भोगी पोंगल कहा जाता है।
 
2. आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में इस दिन घर से सभी पुरानी, बिना काम की और नकारात्मक चीजें निकालकर आग में जला दी जाती हैं और अग्नि देवता से सुख और समृद्धि की कामना की जाती है।
 
3. इस दिन लोग नए कपड़े पहनते हैं और प्रवेश द्वार को रंगोली और कोलम से सजाते हैं।
 
4. लोग इस शुभ दिन पर अपने प्रियजनों को भोगी शुभकामनाएं और संदेश भेजते हैं।

5. इस दिन प्रमुख मुग्गुलु प्रकार की रंगोली बनाई जाती है और भोगी पल्लू अनुष्ठान किया जाता है।
 
पोंगल का ही प्रथम दिन है भोगी पर्व...
 
1. पोंगल के पहले दिन को 'भोगी' के रूप में जाना जाता है और यह बारिश के देवता इंद्र को समर्पित है।
 
2. पोंगल के दूसरे दिन को 'थाई पोंगल' के रूप में जाना जाता है, जो सूर्य देवता को मनाता है।
 
3. पोंगल के तीसरे दिन को 'मट्टू पोंगल' के नाम से जाना जाता है। इस दिन, पशुधन, गायों को सजाकर उनकी पूजा की जाती है। यह दिन फसलों के उत्पादन में मदद करने वाले खेत, जानवरों को धन्यवाद देने के लिए मनाया जाता है।
 
 
4. पोंगल का चौथा दिन 'कन्नुम/कानू' होता है, इस दिन, हल्दी के पत्ते पर सुपारी, गन्ने के साथ बचा हुआ पोंगल पकवान खुले में रखा जाता है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Shukra tara asta: शुक्र तारा होने वाला है अस्त, जानिए कौनसे कार्य करना है वर्जित

Tadpatri bhavishya: ताड़पत्री पर लिखा है आपका अतीत और भविष्य, कब होगी मौत यह जानने के लिए जाएं इस मंदिर में

Margashirsha Month: मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष प्रारंभ: इन 7 खास कार्यों से चमकेगी आपकी किस्मत

Panchak November 2025: नवंबर 2025 में कब से कब तक है पंचक, जानें समय और प्रभाव

Kovidar: कोविदार का वृक्ष कहां पाया जाता है?

सभी देखें

धर्म संसार

29 November Birthday: आपको 29 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 नवंबर, 2025: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

हरिद्वार अर्धकुंभ 2027, स्नान तिथियां घोषित, जानिए कब से कब तक चलेगा कुंभ मेला

Toilet Vastu Remedies: शौचालय में यदि है वास्तु दोष तो करें ये 9 उपाय

Dhanu Rashi Varshik rashifal 2026 in hindi: पराक्रम का राहु और अष्टम का गुरु मिलकर करेंगे भविष्य का निर्माण

अगला लेख