Cheti chand festival : चेटी चंड 2024 की तारीख व शुभ मुहूर्त

WD Feature Desk
बुधवार, 3 अप्रैल 2024 (16:51 IST)
Chetichand Jayanti 2024: सिंधी समाज के हिंदुओं द्वारा मनाया जाने वाला त्योहार चेटी चंड हिंदू कैलेंडर के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की दूज को आता है। इस बार यह पर्व 10 अप्रैल को मनाया जाएगा। अधिकांशतः यह पर्व, उगादी तथा गुड़ी पड़वा के एक दिन बाद मनाया जाता है। दरअसल इस दिन भगवान झुलेलाल प्रकट हुए थे। इसी की स्मृति में यह पर्व मनाया जाता है। इसी दिन से नववर्ष की शुरुआत भी होती है। 
ALSO READ: Gudi padwa 2024: हिंदू नववर्ष कैसे मनाते हैं, जानें गुड़ी पड़वा की पूजा विधि
झूलेलाल जी को उडेरोलाल भी कहते हैं, जो की सिन्धियों के प्रमुख संरक्षक भगवान हैं। भगवान झूलेलाल हिन्दूदेव वरुणदेव के अवतार माने जाते हैं। सिंध प्रांत के हिन्दुओं को मुस्लिम अत्याचार से बचाने के लिए ही इनका अवतार हुआ था। यह एक चमत्कारिक संत थे। झुलेलालजी को जिन्दपीर, लालशाह, पल्लेवारो, ज्योतिनवारो, अमरलाल, उदेरोलाल, घोड़ेवारो भी कहते हैं। इन्हें मुसलमान भी ख्वाजा खिज्र जिन्दह पीर के नाम से पूजते हैं। पाकिस्तानी सिंधी लोग इन्हें 'प्रभु लाल साईं' कहते हैं।
चैत्र शुक्ल पक्ष द्वितीया संवत 1007 को झूलेलालजी का जन्म नसरपुर के ठाकुर रतनराय के यहां हुआ था। उनके माता पिता ने उनका नाम 'लाल उदयराज' रखा था। लोग उन्हें उदयचंद भी कहते थे। पाकिस्तान के नसरपुर में झूलेलाल का प्रसिद्ध समाधी मंदिर है। हालांकि यह मंदिर अब दरगाह के रूप में परिवर्तित कर दिया गया है। यहां दुनियाभर से लोग आकर माथा टेकते हैं और अपनी मनोकामनाएं मांगते हैं। 
 
द्वितीया आरम्भ : 9 अप्रैल 2024 को 20:33:09 से 
द्वितीया समाप्त : 10 अप्रैल 2024 को 17:34:27 पर
  ALSO READ: हिंदू नववर्ष गुड़ी पड़वा के खास 5 व्यंजन | gudi padwa food 2024
शुभ मुहूर्त : 
प्रातः सन्ध्या : प्रात:काल 04:53 से 06:01 तक।
विजय मुहूर्त : दोपहर 02:30 से 03:21 तक।
गोधूलि मुहूर्त : शाम 06:43 से 07:06 तक।
अमृत काल : रात्रि 10:42 से 12:10 तक।
निशीथ मुहूर्त : रात्र‍ि 11:59 से 12:44 तक।
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Budh uday: बुध का मीन राशि में उदय, जानिए 12 राशियों का राशिफल

क्या नवरात्रि में घर बंद करके कहीं बाहर जाना है सही? जानिए क्या हैं नियम

साल का चौथा महीना अप्रैल, जानें किन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली (पढ़ें मासिक भविष्‍यफल)

हर युग में प्रासंगिक है भगवान श्रीराम का जीवन चरित्र, मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम पर निबंध 600 शब्दों में

1000 बार हनुमान चालीसा पढ़ने से क्या होगा?

सभी देखें

धर्म संसार

04 अप्रैल 2025 : आपका जन्मदिन

04 अप्रैल 2025, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

महावीर जयंती कब है, जानिए पूजा करने का मुहूर्त और तरीका

ये मंत्र सिद्ध कर लिया तो हनुमानजी स्‍वयं दर्शन देने चले आएंगे?

भगवान महावीर चालीसा : जय महावीर दया के सागर

अगला लेख