rashifal-2026

छठ महापूजा : क्या आपने जुटा ली हैं ये सामग्रियां?

Webdunia
छठ पूजा के तीसरे दिन 26 अक्टूबर गुरुवार षष्ठी को शाम को जल में खड़े होकर डूबते सूर्य को संझिया अर्घ्य दिया जाएगा। अगले दिन 27 अक्टूबर शुक्रवार सप्तमी की सुबह तड़के जल में प्रवेश कर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। छठ बहुत कठिन और सावधानी का पर्व होता है। 
 
छठ पूजा के लिए क्या सामग्री एकत्र करें... 
 
- प्रसाद रखने के लिए बांस की दो तीन बड़ी टोकरी.
 
- बांस या पीतल के बने 3 सूप, लोटा, थाली, दूध और जल के लिए ग्लास। 
 
- नए वस्त्र साड़ी-कुर्ता पजामा। 
 
- चावल, लाल सिंदूर, धूप और बड़ा दीपक। 
 
- पानी वाला नारियल, गन्ना जिसमें पत्ता लगा हो
 
- सुथनी और शकरकंदी
 
- हल्दी और अदरक का पौधा हरा हो तो अच्छा। 
 
- नाशपाती और बड़ा वाला मीठा नींबू, जिसे टाब भी कहते हैं। 
 
- शहद की डिब्बी, पान और साबुत सुपारी
 
- कैराव, कपूर, कुमकुम, चन्दन, मिठाई
 
ये होगा प्रसाद
 
ठेकुआ, मालपुआ, खीर-पूड़ी, खजूर, सूजी का हलवा, चावल का बना लड्डू, जिसे लडुआ भी कहते हैं आदि प्रसाद के रूप में चढ़ाएं। 
 
फल सब्जी कौन-कौन से जुटाएं 
 
टोकरी को धोकर उसमें ठेकुआ के अलावा नई फल सब्जियां भी रखी जाती हैं। जैसे केला,अनानास बड़ा मीठा नींबू , सेब, सिंघाड़ा ,मूली, अदरक पत्ते समेत, गन्ना कच्ची हल्दी नारियल आदि रखते हैं। सूर्य को अर्घ्य देते वक्त सारा प्रसाद सूप में रखते हैं। सूप में ही दीपक जलता है। लोटा से सूर्य को दूध गंगाजल और साफ जल से फल प्रसाद के ऊपर चढ़ाते हुए अर्घ्य दिया जाता है।  
 
गेहूं और चावल धो लें
 
छठ में प्रसाद के रूप में बनने वाले ठेकुआ और चावल के लड्डू उसी चावल व गेहूं से बनेंगे, जो विशेष तौर से छठ के लिए धोए, सुखाए और पिसवाए जाते हैं। ध्यान रहे कि सुखाने के दौरान अनाज पर किसी पैर ना जाए। यहां तक कि कोई पक्षी भी चोंच ना मार पाए। क्योंकि फिर उसे जूठा माना जाएगा और ऐसे गेहूं व चावल का इस्तेमाल वर्जित है। 
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गुप्त नवरात्रि की खास साधना और पूजा विधि, जानें जरूरी नियम और सावधानियां

मकर राशि में बना बुधादित्य और लक्ष्मी योग, इन 3 राशियों पर बरसेगा अचानक धन

Gupt Navratri: गुप्त नवरात्रि की दस महाविद्याएं और उनका महत्व

Gupt Navratri: गुप्त नवरात्रि में मां कालिका की यह साधना क्यों मानी जाती है खास? जानिए रहस्य

Rath Saptami 2026: रथ सप्तमी का अर्थ, आरती, पूजा विधि, चालीसा और लाभ

सभी देखें

धर्म संसार

22 January Birthday: आपको 22 जनवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 22 जनवरी 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

नर्मदा परिक्रमा का क्या है महत्व, कितने दिन चलना पड़ता है पैदल

Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी पर करें ये 5 अचूक उपाय, बुद्धि और ज्ञान का खुल जाएगा ताला

बसंत पंचमी का अर्थ, सरस्वती पूजा विधि, आरती और लाभ | Basant panchami aarti puja vidhi labh

अगला लेख