हरिद्वार में वर्ष 2021 कुंभ मेले का आयोजन होने वाला है। कोरोना का असर 2021 में हरिद्वार में होने वाले कुंभ मेले पर भी रहेगा। कुंभ का आयोजन मुख्य तौर पर फरवरी से अप्रैल के बीच किया जाएगा। कुंभ में शाही स्नान के अलावा भी और कुछ खास तिथियों पर स्नान होते हैं। आओ जानते हैं सभी स्नानों की तारीखें। वैसे अधिकृत रूप से कुंभ मेला मार्च के शाही स्नान से प्रारंभ होगा।
1.पहला स्नान : 14 जनवरी मकर संक्रांति पर।
2. दूसरा स्नान : 11 फरवरी मोनी अमावस्या पर।
3. तीसरा स्नान : 16 फरवरी बसंत पंचमी पर।
4. चौथा स्नान : 27 फरवरी माघ पूर्णिमा पर।
5. पांचवा स्नान : 11 मार्च 2021 को महाशिवरात्रि पर। (शाही स्नान)
6. छठा स्नान : 12 अप्रैल को सोमवती अमावस्या पर। (शाही स्नान)
7.सातवां स्नान : 13 अप्रैल चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को।
8. आठवां स्नान : 14 अप्रैल को बैसाखी पर। (शाही स्नान)
9. नौवां स्नान : 21 अप्रैल रामनवमी पर।
10. दसवां स्नान : 27 अप्रैल को चैत्र पूर्णिमा पर। (शाही स्नान)
उक्त तारीखें में कोरोना का कारण बदललाव संभव है। इसके लिए राज्य सरकार की अधिकृत वेबसाइट पर जाकर जानकारी देंखे।
हरिद्वार में गंगा नदी में, उज्जैन में शिप्रा नदी में, नासिक में गोदावरी और प्रयाग (इलाहाबाद) में गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम स्थल पर कुंभ का आयोजन होता है। हिंदू धर्मग्रंथ के अनुसार इंद्र के बेटे जयंत के घड़े से अमृत की बूंदे भारत में चार जगहों पर गिरी- हरिद्वार, उज्जैन, नासिक और प्रयाग। उज्जैन को कुंभ को सिंहस्थ कहते हैं। धार्मिक विश्वास के अनुसार कुम्भ में श्रद्धापूर्वक स्नान करने वाले लोगों के सभी पाप कट जाते हैं और उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। आओ जानते हैं कुंभ मेले में शाही स्नान की खास तारीखें।
About Writer
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं।
दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।....
और पढ़ें