Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भगवान परशुराम की मंगलमयी आरती : आरती कीजे श्री परशुराम की

हमें फॉलो करें भगवान परशुराम की मंगलमयी आरती : आरती कीजे श्री परशुराम की
भगवान परशुराम जी का जन्म अक्षय तृतीया पर हुआ था इसलिए अक्षय तृतीया के दिन परशुराम जयंती मनाई जाती है। यहां पाठकों के लिए प्रस्तुत है भगवान परशुराम की मंगलमयी आरती...

शौर्य तेज बल-बुद्घि धाम की॥ 
रेणुकासुत जमदग्नि के नंदन।
कौशलेश पूजित भृगु चंदन॥
अज अनंत प्रभु पूर्णकाम की।
आरती कीजे श्री परशुराम की॥1॥
 
नारायण अवतार सुहावन।
प्रगट भए महि भार उतारन॥
क्रोध कुंज भव भय विराम की।
आरती कीजे श्री परशुराम की॥2॥
 
परशु चाप शर कर में राजे।
ब्रह्मसूत्र गल माल विराजे॥
मंगलमय शुभ छबि ललाम की।
आरती कीजे श्री परशुराम की॥3॥
 
जननी प्रिय पितृ आज्ञाकारी।
दुष्ट दलन संतन हितकारी॥
ज्ञान पुंज जग कृत प्रणाम की।
आरती कीजे श्री परशुराम की॥4॥
 
परशुराम वल्लभ यश गावे।
श्रद्घायुत प्रभु पद शिर नावे॥
छहहिं चरण रति अष्ट याम की।
आरती कीजे श्री परशुराम की॥5॥

ALSO READ: Akshay Tritiya Totka : अक्षय तृतीया पर यह उपाय कर लिया तो शादी की सारी अड़चनें होंगी दूर, आजमाएं जरूर

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आप नहीं जानते होंगे साल भर के होते हैं 12 सूर्य, पढ़ें कैसे करें सूर्यदेव को प्रसन्न