Hanuman Chalisa

महालक्ष्मी व्रत की पौराणिक कथा

Webdunia

महा लक्ष्मी की कथा



 

पुराने समय की बात है। एक गांव में एक गरीब ब्राह्मण रहता था। वह नियमित रूप से श्री विष्णु का पूजन करता था।

उसकी भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान विष्णु ने उसे दर्शन दिए और अपनी मनोकामना मांगने को कहा- ब्राह्मण ने लक्ष्मी जी का निवास अपने घर में हो ऐसी इच्छा जाहिर की। यह सुनकर विष्णु जी ने लक्ष्मी जी की प्राप्ति का मार्ग सरल ब्राह्मण को बता दिया।

FILE


विष्णुजी ने कहा कि - 'मंदिर के सामने एक स्त्री आती है। जो यहां आकर उपले थापती है। तुम उसे अपने घर आने का आमंत्रण देना। वह स्त्री ही देवी लक्ष्मी है। देवी लक्ष्मी जी के तुम्हारे घर आने के बाद तुम्हारा घर धन और धान्य से भर जाएगा।'

यह कहकर विष्णु जी चले गए। अगले दिन सुबह चार बजे ही ब्राह्मण मंदिर के सामने बैठ गया। लक्ष्मी जी भी उपले थापने के लिए आईं, तो ब्राह्मण ने उनसे अपने घर आने का निवेदन किया। ब्राह्मण की बात सुनकर लक्ष्मी जी समझ गई, कि यह सब विष्णु जी के कहने से हुआ है।

FILE

लक्ष्मी जी ने ब्राह्मण से कहा - तुम महालक्ष्मी व्रत करो, सोलह दिनों तक व्रत करने और सोलहवें दिन रात्रि को चंद्रमा को अर्घ्य देने से तुम्हारा मनोरथ पूर्ण होगा।

ब्राह्मण ने देवी के कहे अनुसार व्रत और पूजन किया और देवी को उत्तर दिशा की ओर मुंह करके पुकारा। लक्ष्मी जी ने अपना वचन पूर्ण किया। उस दिन से यह व्रत पूरी श्रद्वा से किया जाता है। जो भक्त इसे पूर्ण श्रद्धा के साथ यह व्रत करता है उसे अपार धन क‍ी प्राप्ति होती है। ऐसा माना जाता है।

वेबदुनिया पर पढ़ें


Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Muharram month 2026: मोहर्रम मास का इस्लाम धर्म में महत्व और परंपरा जानें

शुक्र की वृषभ राशि में मंगल का प्रवेश, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

गुरु का पुष्य नक्षत्र में गोचर, करें ये 5 अचूक उपाय, धन, सुख और अच्छी सेहत का मिलेगा आशीर्वाद

गुरु बदलेंगे चाल, शनि के पुष्य नक्षत्र में होगा प्रवेश; 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, 3 को लग सकता है झटका

मंगल का कृतिका नक्षत्र में प्रवेश: 4 राशियों की किस्मत में होगा बड़ा बदलाव, जानें असर

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (18 जून, 2026)

18 June Birthday: आपको 18 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 जून 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

12 वर्षों के बाद बृहस्पति का गुरु पुष्य योग के दिन पुष्‍य नक्षत्र में गोचर, तुरंत करें 5 उपाय

प्रद्युम्न चतुर्थी 2026: जानिए व्रत का महत्व, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त