Hanuman Chalisa

वैवाहिक जीवन को सुखी बनाता है मंगला गौरी व्रत, अवश्य पढ़ें...

Webdunia
श्रावण मास के प्रत्येक मंगलवार को देवी मंगला गौरी की आराधना की जाती है। धार्मिक व्यक्ति इसे मंगला गौरी व्रत के नाम से जानते हैं। इस व्रत को विवाहित महिलाएं और विशेषकर नवविवाहित महिलाएं करती हैं। 


 
इस व्रत को करने से कुंआरी युवतियों को सुयोग्य वर की प्राप्ति होती है। यह व्रत महिलाएं अपने पति तथा बच्चों की अच्छी किस्मत और सुखी व लंबी वैवाहिक जिंदगी के लिए करती हैं। इस व्रत का जिक्र भविष्यपुराण और नारदपुराण में किया गया है। इस दिन देवी पार्वती की पूजा गौरी स्वरूप में की जाती है। 
 
मंगलवार की सुबह मंगला गौरी देवी की मूर्ति या फोटो लाल रंग के कपड़े से लिपटी लकड़ी की चौकी पर रखे जाते हैं। गेहूं के आटे से बने दीये में कपड़े से बनीं 16 मोटी बातियां रखकर उसमें घी डालकर जलाया जाता है।
 
इसके बाद श्रद्धालु निम्न मंत्र को पढ़ते हुए ध्यान करते हैं-
 
कुमकुमागुरु तिपतांगा, सर्वआवरण भूषितम्।
नीलकंठ प्रयाम गौरीम्, वंदम मंगलावयम्।।
 
एक बार ध्यान पूरा होने के बाद गौरी मंगलादेवी की पूजा षोडषोपचार अनुष्ठान से की जाती है।
 
देवी को अर्पित की जाने वाली सामग्री :- 
 
विभिन्न वस्तुएं (निम्न लिखी हुईं) देवी को अर्पित की जाती हैं-
 
16 फूलों की माला, 16 लड्डू, 16 भिन्न प्रकार के फल, 5 प्रकार के सूखे मेवे (ड्रायफ्रूट) 16 बार, 7 प्रकार के अनाज 16 बार, 16 बार जीरा, 16 बार धनिया, पान के 16 पत्ते, 16 सुपारी, 16 लौंग, 16 इलायची तथा साड़ी सहित विभिन्न प्रकार के प्रसाधन के सामान तथा 16 चूड़ियां देवी को अर्पित की जाती हैं।
 
यह अतिआवश्यक है कि इस पूजा में उपयोग की जाने वाली सभी सामग्री 16 की संख्या में होनी चाहिए। पूजा की विधि खत्म करने के बाद श्रद्धालु गौरी मंगला व्रत करने के कारण की कथा को कहते या सुनते हैं। 
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कौन था मायावी कालनेमि? योगी आदित्यनाथ के बयान के बाद क्यों छिड़ी है सनातन पर नई बहस?

धार की भोजशाला: जहाँ पत्थरों पर खुदी है 'संस्कृत' और दीवारों में कैद है परमारों का वैभव

नर्मदा परिक्रमा का क्या है महत्व, कितने दिन चलना पड़ता है पैदल

Video: यमुना नदी में कालिया नाग का अवतार? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

Vastu Remedies: वास्तु दोष निवारण के सबसे असरदार 5 उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (26 जनवरी, 2026)

26 January Birthday: आपको 26 जनवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 जनवरी 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

जया एकादशी 2026: जीवन में सफलता और संकटों से मुक्ति दिलाने वाले 10 अद्भुत लाभ

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (25 जनवरी, 2026)

अगला लेख