11 सितंबर को ओणम : पढ़ें राजा महाबलि की पौराणिक कथा

Webdunia
11 सितंबर को ओणम पर्व मनाया जा रहा है। यहां पाठकों के लिए प्रस्तुत है राजा बलि की पौराणिक कथा। 
 
पुराणों में वर्णित है कि प्राचीन काल में राजा बलि नामक दैत्य राजा हुआ करते थे। वह अपनी प्रजा के लिए किसी देवता से कम नहीं था| अन्य असुरों की तरह वह अपने तपोबल से कई दिव्य शक्तियां हासिल कर वह देवताओं के लिए मुसीबत बन गया था। 
 
उनकी अच्छाइयों के कारण जनता उनके गुणगान करती थी। उनका यश बढ़ते देखकर देवताओं को चिंता होने लगी तब उन्होंने भगवान श्री विष्णु से अपनी बात कही। देवताओं की बात सुनकर विष्णु भगवान ने वामन रूप धारण कर राजा बलि से दान में तीन पग भूमि मांग ली। 
 
वामन भगवान ने दो पग में धरती और आकाश नाप लिया। तीसरा पग रखने के लिए उनके पास जगह ही नहीं थी। तब राजा बलि ने अपना सिर झुका दिया। वामन भगवान ने पैर रखकर राजा को पाताल भेज दिया। लेकिन उसके पहले राजा बलि ने साल में एक बार अपनी प्रजा से मिलने आने की आज्ञा मांग ली।
 
सदियों से ऐसी मान्यता चली आ रही है कि ओणम के दिन राजा बलि अपनी प्रजा से मिलने आते हैं, इसी खुशी में मलयाली समाज ओणम मनाता है। इसी के साथ ओणम नई फसल के आने की खुशी में भी मनाया जाता है।


इस अवसर पर केरल के पारंपरिक लोकनृत्य शेर नृत्य, कुचिपुड़ी, गजनृत् आदि के साथ यह दिन बड़े ही उत्साह से मनाया जाता है। माना जाता है कि तब से लेकर अब तक ओणम के अवसर पर राजा महाबलि केरल के हर घर में उनका हालचाल जानने और उनके कष्टों को दूर करने आते हैं।

ALSO READ: Onam 2019 : क्यों मनाया जाता है ओणम का त्योहार? जानिए महत्व एवं खास 12 बातें

ALSO READ: दक्षिण भारत में राजा बलि और उत्तर में वामन, जानिए 5 तथ्‍य

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

चैत्र नवरात्रि की सप्तमी, अष्टमी और नवमी तिथि का क्या है महत्व?

इस साल क्यों खास है राम नवमी? जानिए कैसे भगवान राम की कृपा से जीवन में आ सकती है समृद्धि

राम नवमी पर महातारा जयंती, जानिए माता की पूजा का मुहूर्त

श्रीराम राज्य महोत्सव: कहां तक थी राम राज्य की सीमा?

राम नवमी के दिन क्या करें और क्या नहीं, जान लीजिए नियम

सभी देखें

धर्म संसार

April Weekly Horoscope : अप्रैल 2025 का नया सप्ताह, जानें किन राशियों के चमकेंगे सितारे, (पढ़ें साप्ताहिक भविष्‍यफल)

Aaj Ka Rashifal: राम नवमी आज, जानें कैसा बीतेगा 12 राशियों का दिन, किस पर होगी ईशकृपा

06 अप्रैल 2025 : आपका जन्मदिन

18 अप्रैल: गुड फ्राइडे पर जा रहे हैं चर्च, तो रखें इन बातों का विशेष ध्यान

06 अप्रैल 2025, रविवार के मुहूर्त

अगला लेख