Hanuman Chalisa

रंभा तीज कब है? कैसे करें पूजन

Webdunia
वर्ष 2022 में रंभा तीज (Rambha Teej 2022) 02 जून 2022 मनाई जा रही है। प्रतिवर्ष रंभा तीज व्रत ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया के दिन किया जाता है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार रंभा तीज या रम्भा तृतीया व्रत शीघ्र फलदायी व्रत माना जाता है।

रंभा तृतीया व्रत विशेषत: महिलाओं के लिए रखा जाने वाला एक खास व्रत है। रंभा तृतीया को यह नाम इसलिए मिला, क्योंकि रंभा ने इसे सौभाग्य के लिए किया था। हिन्दू मान्यता के अनुसार समुद्र मंथन से उत्पन्न हुए 14 रत्नों में से एक रंभा भी थीं, जो बेहद सुंदर थी। अत: इस दिन अप्सरा रंभा की पूजा की जाती है।

यह व्रत कुंआरी कन्याएं अच्छे वर की कामना से करती हैं और विवाहित महिलाएं इस दिन अपने सुहाग की लंबी आयु औा बुद्धिमान संतान पाने की इच्छा से यह व्रत रखती है। ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को महिलाओं द्वारा यह व्रत एक उत्सव रूप में मनाया जाता है। 
 
कैसे करें पूजन- Rambha Teej Puja 
 
- रंभा तीज के दिन यानी ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया के दिन प्रात: दैनिक कार्यों से निवृत्त होकर स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
- अब पूर्व दिशा की ओर मुख करके बैठें।
- भगवान सूर्य देव के लिए दीपक प्रज्वलित करें।
- इस दिन अप्सरा रंभा की पूजा भी की जाती है।
- इस दिन विवाहित स्त्रियां पूजन में गेहूं, अनाज और फूल से लक्ष्मी जी की पूजा करती हैं।
- इस दिन लक्ष्मी जी तथा माता सती को प्रसन्न करने के लिए पूरे विधि-विधान से पूजन किया जाता है। 
- कई स्थानों पर विवाहित स्त्रियां चूड़ियों के जोड़े की पूजा करती हैं, जिसे रंभा (अप्सरा) और देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है।
- रंभा तृतीया का व्रत शिव-पार्वती जी की कृपा, श्री गणेश जी जैसी बुद्धिमान संतान और सुहाग की रक्षा के लिए यह व्रत किया जाता है।
- पूजन के समय ॐ महाकाल्यै नम:, ॐ महालक्ष्म्यै नम:, ॐ महासरस्वत्यै नम: आदि मंत्रों का किया जाता है।
 
रंभा तीज व्रत जिस घर में किया जाता है, वहां सुख-समृद्धि, शांति, सुंदरता, पति को लंबी उम्र और मनोकामना पूर्ण होती है।


सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

घर में रात में चमगादढ़ घुसने के हैं 6 कारण, भूलकर भी न करें नजरअंदाज, तुरंत बरतें ये सावधानियां

सभी देखें

धर्म संसार

26 May Birthday: आपको 26 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 मई 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

घर की नैऋत्य दिशा में यदि यह 5 वस्तुएं रखी है तो होगा भारी नुकसान

Bada Mangal 2026: चौथा बड़ा मंगल 26 मई को, राशिनुसार आजमाएं यह खास उपाय

बुध का वृषभ राशि में उदय, 12 राशियों पर कैसा रहेगा असर?

अगला लेख