Hanuman Chalisa

Rambha Teej 2024 : साल 2024 में रंभा तीज व्रत कब है, जानें पूजा विधि और मंत्र

WD Feature Desk
शनिवार, 8 जून 2024 (10:30 IST)
Rambha Teej 2024
 
Highlights
 
रंभा तीज के दिन क्या किया जाता है।  
रंभा तीज 2024 में कब है।  
रंभा तीज के दिन किसकी पूजा की जाती हैं।  

ALSO READ: Weekly Horoscope 2024 : क्या लेकर आया है जून महीने का नया हफ्ता मेष से मीन राशि के लिए (जानें साप्ताहिक राशिफल 03 से 09 June)
 
Rambha Teej: वर्ष 2024 में रंभा तृतीया व्रत, 09 जून दिन रविवार को मनाया जा रहा है। इस दिन सुहागिन महिलाएं 16 श्रृंगार करके व्रत का संकल्प लेकर भगवान शिवशंकर, देवी पार्वती और धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस दिन लक्ष्मी जी तथा माता सती को प्रसन्न करने के लिए पूरे विधि-विधान से पूजन किया जाता है। 
 
हिन्दू मान्यता के अनुसार प्रतिवर्ष रंभा तीज व्रत ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया के दिन मनाया जाता है। रंभा या अप्सरा तृतीया व्रत खास तौर पर महिलाओं के लिए रखा जाने वाला एक विशेष व्रत है। मान्यतानुसार रंभा तीज व्रत जिस घर में किया जाता है, वहां सुख, समृद्धि, शांति और पति को लंबी उम्र का वरदान मिलता हैं।  

ALSO READ: Saptahik Muhurat June 2024: जून 2024 के नए हफ्ते के साप्ताहिक पंचांग मुहूर्त, यहां जानें
 
पूजन विधि - Rambha Teej Puja Vidhi
 
- रंभा तीज / ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया के दिन प्रात: दैनिक कार्यों से निवृत्त होकर स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
 
- अब पूर्व दिशा की ओर मुख करके बैठें।
 
- सूर्य भगवान के लिए दीया प्रज्वलित करें।
 
- इस दिन भगवान शिव-पार्वती, मां लक्ष्मी और अप्सरा रंभा की पूजा की जाती है।
 
- इस दिन सुहागन महिलाएं पूजन में गेहूं, अनाज और फूलों से माता लक्ष्मी जी की पूजा करती हैं।
 
- पूजन के समय इन मंत्रों का जाप किया जाता है : 
- ॐ महालक्ष्म्यै नम:, 
- ॐ महासरस्वत्यै नम: 
- ॐ महाकाल्यै नम:, 
 
मान्यतानुसार कई स्थानों पर सुहागिनें चूड़ियों के जोड़े की भी पूजा करती हैं, जिसे रंभा/ अप्सरा और देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। शिव-पार्वती की कृपा, श्री गणेश जी जैसी बुद्धिमान संतान पाने तथा सुहाग की रक्षा के लिए रंभा तृतीया का व्रत किया जाता है। बता दें कि ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को महिलाओं द्वारा यह व्रत एक उत्सव रूप में भी मनाया जाता है। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

ALSO READ: Vastu Tips : यदि घर की दक्षिण दिशा में ये एक कार्य किया तो लक्ष्मी रूठ जाएगी, यमराज होंगे प्रसन्न

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

घर में रात में चमगादढ़ घुसने के हैं 6 कारण, भूलकर भी न करें नजरअंदाज, तुरंत बरतें ये सावधानियां

सभी देखें

धर्म संसार

24 May Birthday: आपको 24 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 24 मई 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope May 25 to 31: साप्ताहिक राशिफल 2026, हर राशि के लिए क्या लेकर आ रहा है नया सप्ताह

Bakrid 2026: मुस्लिम लोग बकरीद क्यों मनाते हैं?

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

अगला लेख