श्री नृसिंह जयंती-उत्सव कैसे मनाएं...

Webdunia
भगवान श्री नृसिंह शक्ति तथा पराक्रम के प्रमुख देवता हैं। वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को नृसिंह जयंती का व्रत किया जाता है। इस दिन भगवान श्री नृसिंह ने खंभे को चीरकर भक्त प्रह्लाद की रक्षार्थ अवतार लिया था। इसलिए इस दिन उनका जयंती-उत्सव मनाया जाता है।



 
नृसिंह जयंती व्रत ऐसे करें :-
 
* इस दिन प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में सोकर उठें।
 
* संपूर्ण घर की साफ-सफाई करें।
 
* इसके बाद गंगा जल या गौमूत्र का छिड़काव कर पूरा घर पवित्र करें।

तत्पश्चात निम्न मंत्र बोले :- 
 
अगले पृष्ठ पर पढ़ें भगवान नृसिंह के पूजन का मंत्र
 

 

 


भगवान नृसिंह का मंत्र  -
 
नृसिंह देवदेवेश तव जन्मदिने शुभे।
उपवासं करिष्यामि सर्वभोगविवर्जितः॥
 
इस मंत्र के साथ दोपहर के समय क्रमशः तिल, गोमूत्र, मृत्तिका और आंवला मल कर पृथक-पृथक चार बार स्नान करें। इसके बाद शुद्ध जल से स्नान करना चाहिए।
 
पूजा के स्थान को गोबर से लीपकर तथा कलश में तांबा इत्यादि डालकर उसमें अष्टदल कमल बनाना चाहिए।
 
अष्टदल कमल पर सिंह, भगवान नृसिंह तथा लक्ष्मीजी की मूर्ति स्थापित करना चाहिए। तत्पश्चात वेदमंत्रों से इनकी प्राण-प्रतिष्ठा कर षोडशोपचार से पूजन करना चाहिए।
 
रात्रि में गायन, वादन, पुराण श्रवण या हरि संकीर्तन से जागरण करें। दूसरे दिन फिर पूजन कर ब्राह्मणों को भोजन कराएं।

 
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी होगी सच, पाकिस्तान के होंगे 4 टुकड़े?

वास्तु ज्ञान: गृह निर्माण में 'ब्रह्म स्थान' का महत्व, जानें कहां होता है और करें यह सरल उपाय

राहु और मंगल का षडाष्टक योग, 3 राशियों को रहना होगा सतर्क

राहु और मंगल का षडाष्टक योग, देश और दुनिया में 20 दिनों तक मचाएगा तबाही

मंगल और राहु मिलकर तय करेंगे कि कब पाकिस्तान से होगा युद्ध

सभी देखें

धर्म संसार

पिशाच योग रहेगा 18 मई तक इसके बाद खप्पर योग में होगी पाकिस्तान में तबाही

बुद्ध जयंती 2025: गौतम बुद्ध के जीवन की सच्ची घटनाएं, पढ़ें रोचक किस्से कहानियां

Aaj Ka Rashifal: 10 मई 2025, आज किन राशियों के चमकेंगे सितारे, जानें क्या कहती है आपकी राशि

10 मई 2025 : आपका जन्मदिन

10 मई 2025, शनिवार के शुभ मुहूर्त