नृसिंह जयंती 2022 : श्री नृसिंहदेव का पवित्र पर्व कब है, जानिए क्या करें इस दिन

Webdunia
शुक्रवार, 13 मई 2022 (17:03 IST)
Narasimha Jayanti 2022: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार प्रतिवर्ष वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को नृसिंह जयंती मनाई जाती है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार इस वर्ष 14 मई 2022 शनिवार को मनाई जाएगी।
 
 
इस दिन क्या करें :
 
1. इस दिन संपूर्ण घर की साफ-सफाई करके, गंगाजल या गौमूत्र का छिड़काव कर पूरा घर पवित्र करें। इसके बाद स्नानादि से निवृत्त होकर पूजा की तैयारी करना चाहिए।
 
2. पूजा के स्थल को गोबर से लीपकर तथा कलश में तांबा इत्यादि डालकर उसमें अष्टदल कमल बनाना चाहिए। अष्टदल कमल पर सिंह, भगवान नृसिंह तथा लक्ष्मीजी की मूर्ति स्थापित करना चाहिए। इसके बाद वेदमंत्रों से इनकी प्राण-प्रतिष्ठा करना चाहिए। 
 
3. फिर इसके बाद भगवान नृसिंहदेव की षोडशोपचार पूजा करना चाहिए।
 
4. इस दिन व्रत रखकर उसका कड़ाई से पालन करना चाहिए। ब्रह्मचर्य का पालन करना, क्रोध, लोभ, मोह, झूठ, कुसंग तथा पापाचार का त्याग करना चाहिए।
 
5. पूजा के तत्पश्चात निम्न मंत्र बोले:-
नृसिंह देवदेवेश तव जन्मदिने शुभे।
उपवासं करिष्यामि सर्वभोगविवर्जितः॥
 
इस मंत्र के साथ दोपहर के समय क्रमशः तिल, गोमूत्र, मृत्तिका और आंवला मलकर पृथक-पृथक चार बार स्नान करें। इसके बाद शुद्ध जल से स्नान करना चाहिए।
 
6. रात्रि में कथा श्रवण, हरि संकीर्तन, भजन आदि करके जागरण करें। 
 
7. दूसरे दिन फिर पूजन कर ब्राह्मणों को भोजन कराएं। व्रत के पारण के समय व्रती को अपनी सामर्थ के अनुसार भू, गौ, तिल, स्वर्ण तथा वस्त्रादि का दान देना चाहिए।
 
लाभ : व्रत करने वाला व्यक्ति लौकिक दुःखों से मुक्त हो जाता है। भगवान नृसिंह अपने भक्त की रक्षा करते हैं। व्रती को इच्छानुसार धन-धान्य की प्राप्ति होती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

पर्स में रखें ये 5 चीजें, कभी नहीं होगी धन की कमी बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

चैत्र नवरात्रि पर IRCTC का वैष्‍णोदेवी स्पेशल टूर पैकेज, जानिए कम खर्च में कैसे जा सकते हैं माता रानी के दरबार में

चैत्र नवरात्रि 2025 की अष्टमी तिथि कब रहेगी, क्या रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त?

बुध ग्रह मीन राशि में अस्त, 3 राशियां रहेंगी मस्त

बुध हुए मीन राशि पर अस्त, जानें 5 राशियों पर क्या होगा असर

सभी देखें

धर्म संसार

21 मार्च 2025, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

jhulelal jayanti 2025: भगवान झूलेलाल की कहानी

चैत्र नवरात्रि पर घट स्थापना और कलश स्थापना क्यों करते हैं?

जानिए कब शुरू को रही है केदारनाथ समेत चारधाम की यात्रा

शुरू हो रही है अमरनाथ यात्रा, जानिए तारीख और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारी

अगला लेख