sita navami 2023 :सीता नवमी कब है? कैसे करें माता सीता की पूजा, क्या हैं उनके मंत्र?

Webdunia
हिन्दुओं का महत्वपूर्ण त्योहार सीता नवमी या जानकी जयंती (Janaki Jayanti 2023) प्रतिवर्ष वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जा‍ता है। वर्ष 2023 में दिन शनिवार, 29 अप्रैल 2023 को सीता नवमी पर्व मनाया जा रहा है। मान्यता है कि जो व्यक्ति इस दिन व्रत रखता है एवं प्रभु श्री राम-माता सीता का विधि-विधान से पूजन करता है, उसे सोलह महान दानों का फल, पृथ्वी दान का फल तथा समस्त तीर्थों के दर्शन का फल मिल जाता है। 
 
आइए जानते हैं पूजन विधि और मंत्र-  
 
सीता नवमी पूजन विधि : Sita Navami Puja Vidhi 
 
1. सीता नवमी के दिन प्रात: जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर व्रत का संकल्प लें।
 
2. एक लकड़ी के पटिये पर पीला वस्त्र बिछाकर माता सीता की श्रीराम सहित मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें।
 
3. फिर पंचोपचार पूजा करें अर्थात दूध, पुष्प, धूप, दीप एवं नैवेद्य अर्पित करके माता सीता की राजा जनक और सुनयना के साथ पूजा करें।
 
गन्धं पुष्पं तथा धूपं दीपं नैवेद्यमेव च। 
अखंडफलमासाद्य कैवल्यं लभते धु्रवम्।
 
4. इसके बाद नैवेद्य अर्पित करने के बाद आरती या स्तुति गान करें।
 
5. तत्पश्चात प्रसाद वितरण करें। 
 
6. इसके बाद यथाशक्ति दान का संकल्प लेकर आप चाहें तो मिट्‌टी के बर्तन में धान, जल या अन्न भरकर दान कर सकते हैं।
 
7. इस दिन पूरे समय माता सीता के मंगलमय नाम 'श्री सीतायै नमः' और 'श्रीसीता-रामाय नमः' का उच्चारण करें। 
 
माता सीता के मंत्र : Mantra 
 
- ॐ जानकीवल्लभाय नमः 
- श्री सीतायै नम:।
- 'श्रीसीता-रामाय नम:' 
- श्रीरामचन्द्राय नम:।
- श्री रामाय नम:।
- ॐ जानकी रामाभ्यां नमः।
 
नोट : आप चाहें तो इस दिन षोडशोपचार पूजन भी कर सकते हैं, जिसमें 16 तरह की पूजन सामग्री होती है।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Janaki Sita Jayanti


ALSO READ: सीता नवमी 2023 : माता सीता के जन्म की रहस्यमयी कथा

ALSO READ: मां सीता के मंदिर देश में कहां पर हैं?
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

क्यों वर्ष में एक ही बार नागपंचमी पर खुलते हैं उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट?

नागपंचमी पर जानिए वासुकि, तक्षक और शेषनाग की कहानी

ये 3 राशियां हमेशा क्यों रहती हैं प्यासी और असंतुष्ट?

क्या फिर लौटेगी महामारी! नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा की भविष्यवाणी में छुपे 2025 में तबाही के संकेत

शनि और मंगल का होने वाला है आमना-सामना, देश में घट सकती हैं ये 5 घटनाएं

सभी देखें

धर्म संसार

30 जुलाई 2025 : आपका जन्मदिन

30 जुलाई 2025, बुधवार के शुभ मुहूर्त

सावन में शिवजी को कौनसे भोग अर्पित करें, जानें 10 प्रमुख चीजें

शनि मंगल का समसप्तक और राहु मंगल का षडाष्टक योग, भारत को करेगा अस्थिर, 5 कार्य करें

कल्कि जयंती पर क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त, जानिए आने वाले अवतार के 5 रहस्य

अगला लेख