Biodata Maker

Karadaiyan nombu: तमिल त्योहार कारादाइयन नौम्बू व्रत क्यों मनाया जाता है?

WD Feature Desk
Karadaiyan Nombu 2024: कारादाइयन नौम्बू व्रत एक तमिल त्योहार है। इसका व्रत मीन संक्रांति के दिन रखा जाता है। जिस दिन सूर्य कुम्भ राशि से मीन राशि में प्रवेश करते हैं, उसी दिन सूर्योदय से कारादाइयन व्रत किया जाता है। तमिल माह मासी समाप्त के दिन यह व्रत रखा जाता है। इसके बाद पंगुनी माह प्रारंभ होता है। करदाइयन या करदई एक नैवेद्यम का नाम है और नौम्बू का अर्थ है व्रतम अथवा उपवासम। इस बार यह पर्व 14 मार्च 2024 बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा।
ALSO READ: सूर्य की मीन संक्रांति कब है, जानें महत्व
कारादाइयन नौम्बू व्रत- प्रात: 06:32 से दोपहर 12:46 तक।
मंजल सरदु मुहूर्त- दोपहर 12:46 पर।
 
कारादाइयन नौम्बू व्रत की पौराणिक कथा:-
इस व्रत की कथा में सावित्री और सत्यवान की कथा पढ़ी जाती है। सावित्री ने अपने पति सत्यवान को मृत्यु के देवता यम से इसी दिन पुनः प्राप्त किया था। इसलिए इस व्रत को सावित्री व्रतम के नाम से भी जाना जाता है।
ALSO READ: सूर्य का मीन राशि में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा सतर्क
क्या करते हैं इस दिन:
  1. इस दिन महिलाएं देवी गौरी की पूजा करती हैं तथा उन्हें कारादाइयन नौम्बू नैवेद्यम अर्पित करती हैं।
  2. पूजा के बाद महिलाएं अपने पति की रक्षा के लिए एक पवित्र पीला सूती धागा बांधती हैं, जिसे मंजल सरदु अथवा नौम्बू चरडू कहते हैं।
  3. महिलाएं अपने पति लंबी उम्र की कामना करती हैं। 
  4. कुंवारी लड़कियां आदर्श पुरुष को अपने पति के रूप में पाने के लिए प्रार्थना करती हैं।
  5. उपवास का समय और अवधि स्थानीय सूर्योदय एवं संक्रान्ति के समय पर निर्भर करती है तथा सभी स्थानों के लिए यह समय भिन्न-भिन्न होता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

November 2025 Weekly Horoscope: साप्ताहिक राशिफल 24-30 नवंबर, इस सप्ताह किन राशियों को मिलेगी बड़ी सफलता, जानें अपना भाग्य

Mulank 5: मूलांक 5 के लिए कैसा रहेगा साल 2026 का भविष्य?

Lal Kitab Kanya Rashifal 2026: कन्या राशि (Virgo)- राहु करेगा संकट दूर, गुरु करेगा मनोकामना पूर्ण

Shani Margi 2025: 28 नवंबर 2025 को शनि चलेंगे मार्गी चाल, 3 राशियों को कर देंगे मालामाल

Baba Vanga Prediction 2026: बाबा वेंगा की वर्ष 2026 के लिए 5 प्रमुख भविष्यवाणियां

सभी देखें

धर्म संसार

26 November Birthday: आपको 26 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 नवंबर, 2025: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

kovidara tree: क्या कचनार ही है कोविदार वृक्ष? जानिए दिलचस्प जानकारी

Lal Kitab Makar Rashifal 2026: मकर राशि (Capricorn)- राहु और केतु मिलकर भटकाएंगे, शनि और गुरु के उपाय बचाएंगे

skanda sashti 2025: सुब्रह्मण्य षष्ठी व्रत क्या है, जानें महत्व, पूजन विधि और मुहूर्त

अगला लेख