Hanuman Chalisa

तिल द्वादशी क्यों और कैसे मनाते हैं, जानें पूजा विधि और व्रत के फायदे

WD Feature Desk
शनिवार, 8 फ़रवरी 2025 (16:19 IST)
Til Dwadashi Puja 2025 : तिल द्वादशी एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिन्दू व्रत है, जो माघ माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष 09 फरवरी 2025, दिन रविवार को तिल द्वादशी मनाई जा रही है। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है और इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। तिल द्वादशी का व्रत अत्यंत फलदायी है। इस दिन तिल का विशेष महत्व होता है और तिल से बने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाता है। ALSO READ: इस मंदिर में नागा साधु निकलते हैं महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ की विशेष बारात, जानिए कहां है ये मंदिर
 
आइए जानते हैं इस व्रत के बारे में...
 
क्यों मनाई जाती है तिल द्वादशी : तिल द्वादशी का व्रत अत्यंत फलदायी है। तिल द्वादशी यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है, जो कि सृष्टि के पालनहार हैं। तिल को पवित्र और शुभ माना जाता है। अत: इस दिन तिल के उपयोग तथा दान का विशेष महत्व होता है। इस दिन भीष्‍म द्वादशी होने के कारण यह भी मनाई जाती है। यह व्रत महाभारत के महान योद्धा भीष्म पितामह को समर्पित है।

इसी दिन जया अजा एकादशी का पारण भी किया जाएगा। इस दिन तिल का सेवन, दान और हवन करने की परंपरा है। मान्यतानुसार इस दिन तिल का दान करने से अश्वमेघ यज्ञ के समान फल प्राप्त होता है।तथा इस दिन व्रत रखने से जीवन में समृद्धि और खुशहाली आती है। इस व्रत में तिल का विशेष महत्व है। इसलिए भगवान विष्णु की पूजा में और दान में तिल का प्रयोग जरूर करें। इस दिन पितरों का तर्पण भी करना चाहिए।ALSO READ: Astrology: क्या होगा जब शनि, बृहस्पति और राहु करेंगे इसी वर्ष अपनी राशि परिवर्तन? तैयार रहें किसी बड़ी घटना के लिए
 
कैसे मनाई जाती है तिल द्वादशी? 
- इस दिन प्रातकाल: सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें।
- फिर भगवान विष्णु के सामने व्रत का संकल्प लें।
- भगवान विष्णु की प्रतिमा या चित्र को एक चौकी पर स्थापित करें।
- भगवान विष्णु की पूजा करें, उन्हें तिल, फूल, फल, धूप, दीप, पंचामृत आदि अर्पित करें।
- मंत्र- 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' का जाप करें।
- तिल द्वादशी की कथा पढ़ें या सुनें।
- भगवान विष्णु को तिल, तिल से बने व्यंजन, आदि अर्पित करें। 
- पूरे दिन निराहार रहें। यदि संभव न हो तो फलाहार कर सकते हैं।
-  गरीबों को तिल का दान करें।
- इस दिन तिल का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। अत: आप ब्राह्मणों या जरूरतमंदों को तिल दान कर सकते हैं।
- द्वादशी के दिन सुबह स्नान करके भगवान विष्णु की पूजा करें और फिर तिल से बने भोजन का ही सेवन करें।
 
तिल द्वादशी व्रत के लाभ:
- तिल द्वादशी एक महत्वपूर्ण व्रत है जो भगवान विष्णु को समर्पित है। 
- इस व्रत को करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है तथा जीवन के सभी संकट दूर होते हैं। 
- धन और समृद्धि में वृद्धि होती है तथा मोक्ष की प्राप्ति होती है।
- इस दिन तिल का विशेष महत्व होता है और तिल से बने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाता है। 
- इस व्रत को करने से जीवन में समृद्धि और खुशहाली आती है।
- इस व्रत को विधिपूर्वक करने से व्यक्ति के सभी कष्ट दूर होते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

ALSO READ: Astrology weekly muhurat: साप्ताहिक कैलेंडर हिन्दी में, जानें 10 से 16 तक के व्रत-त्योहार

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Muharram month 2026: मोहर्रम मास का इस्लाम धर्म में महत्व और परंपरा जानें

शुक्र की वृषभ राशि में मंगल का प्रवेश, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

गुरु का पुष्य नक्षत्र में गोचर, करें ये 5 अचूक उपाय, धन, सुख और अच्छी सेहत का मिलेगा आशीर्वाद

गुरु बदलेंगे चाल, शनि के पुष्य नक्षत्र में होगा प्रवेश; 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, 3 को लग सकता है झटका

मंगल का कृतिका नक्षत्र में प्रवेश: 4 राशियों की किस्मत में होगा बड़ा बदलाव, जानें असर

सभी देखें

धर्म संसार

बुध का कर्क राशि में गोचर: 5 राशियों की बंद किस्मत खुलेगी, सफलता और धन लाभ के बनेंगे प्रबल योग

अयोध्या के श्री रामलला मंदिर पर लोभ का साया

Weekly Ank Rashifal 2026: साप्ताहिक अंक भविष्यफल: 22-28 जून 2026 के बीच किसे मिलेंगे सफलता के नए अवसर

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (20 जून, 2026)

योग में सिर्फ आसन नहीं, सम्मान और कृतज्ञता भी जरूरी, श्रीश्री रविशंकर ने बताया साधना का असली मंत्र

अगला लेख