विवस्वत सप्तमी : भगवान सूर्यदेव के पूजन से हर मनोकामना होगी पूरी

Webdunia
आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को विवस्वत सप्तमी मनाई जाती है। मत-मतांतर के चलते इस बार सप्तमी तिथि 8 और 9 जुलाई 2019 को मनाई जाएगी। इस दिन सूर्यदेव की पूजा करने का विधान है। इस व्रत को करने से जीवन की सभी परेशानियां दूर होती है। 
 
विवस्वत सप्तमी व्रत का महत्व : सप्तमी के दिन सूर्यदेव की पूजा करने से जीवन सारी परेशानियां दूर होती हैं तथा भाग्य का साथ मिलता है।  यश-कीर्ति बढ़ने के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी सारी समस्याएं दूर होती है। 
 
आइए अब जानते हैं पूजा विधि :- 
 
* अलसुबह उठकर नित्य क्रिया से निवृत्त होकर स्नान करके लाल वस्त्र धारण करें। 
 
* अपने माथे पर लाल चंदन का तिलक लगाएं। 
 
* तत्पश्चात तांबे के कलश में जल भर कर उसमें लाल फूल, रोली, अक्षत और चीनी डालें। 
 
* इसके बाद सूर्यदेव को 'ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय नम:' मंत्र का जाप करते हुए अर्घ्य चढ़ाएं। 
 
* शाम को सूर्यास्त से पूर्व एक बार फिर सूर्य देव को अर्घ्य दें। 
 
* शाम को गुड़ का हलवा बना कर सूर्यदेव को अर्पित करें और इसे प्रसाद के रूप में बांटें।
 
* शाम को सूर्यदेव की पूजा के बाद ब्राह्मणों को भोजन करावाएं तथा दक्षिणा दें। 
 
* सूर्यदेव को प्रसन्न करने के लिए इस दिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ अवश्‍य करना चाहिए। 
 
ज्ञात हो कि आषाढ़ शुक्ल सप्तमी पर भगवान सूर्य की उपासना करने से व्यक्ति की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। 

ALSO READ: देवशयनी (हरिशयनी) एकादशी विशेष : राजा बलि की कथा, महत्व और शुभ मुहूर्त यहां मिलेंगे आपको
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

पीपल की पूजा के पीछे क्या है लॉजिक, क्या सच में होता है भूत-प्रेत का वास या कुछ और है चमत्कार, जानिए सच्चाई

सावन में भोलेनाथ के इन 10 गुणों को अपनाकर आप भी पा सकते हैं स्ट्रेस और टेंशन से मुक्ति

सत्य शिव हैं, अनंत शिव हैं...हर मन में बसे भगवंत शिव हैं, भक्ति से सराबोर सावन की शुभकामनाएं

क्या सितंबर में मोदी जी छो़ड़ने वाले हैं पद, यदि ऐसा है तो फिर कौन बनेगा नया पीएम?

विश्व का एकमात्र ज्योतिर्लिंग जहां हर रात शयन के लिए आते हैं भोलेनाथ और माता पार्वती, साथ खेलते हैं चौपड़

सभी देखें

धर्म संसार

सावन के व्रत में साबूदाना खिचड़ी की जगह रोज खा सकते हैं ये डिश, टेस्ट के साथ मिलेगा हेल्थ बेनिफिट भी

16 जुलाई 2025 : आपका जन्मदिन

क्या है नंदी मुद्रा जिसमें महिलाओं को करनी चाहिए शिवलिंग पूजा

16 जुलाई 2025, बुधवार के शुभ मुहूर्त

क्या पीरियड में सावन सोमवार का व्रत रख सकते हैं?

अगला लेख