अधिक मास का धार्मिक उल्लास

ब्रह्म मुहूर्त में अधिक मास का स्नान

Webdunia
ND
भगवान भोलेनाथ की तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में इन दिनों अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) का धार्मिक उल्लास है। महिलाएँ ब्रह्म मुहूर्त में नर्मदा स्नान करके पूजा-अर्चना कर रही हैं।

विदित हो कि महिलाएँ तड़के 4 बजे से नर्मदा स्नान करने पहुँच रही हैं। 15 अप्रैल से शुरू हुआ मलमास का यह सिलसिला 15 मई तक चलेगा। इस दौरान भगवान कृष्ण की पूजा कर दीपक जलाए जाते हैं। महिलाओं को कृष्ण कथा सुनाई जाती है। यह पूजा खास तौर पर अधिक मास में ही की जाती है।

गृह शांति, आत्म शांति एवं सुख-समृद्धि के लिए यह पूजा की जाती है। इसके साथ ही अधिक मास में आने वाली चतुर्थी पर महिलाएँ निर्जला उपवास रखती हैं एवं चंद्रमा निकलने के बाद उनकी पूजा करने के पश्चात ही जल ग्रहण किया जाता है। चतुर्थी पर सभी महिलाएँ एकत्रित होकर भजन-पूजन करती हैं। अधिक मास में नर्मदा स्नान एवं पूजन का विशेष महत्व होता है, इसलिए महिलाएँ सूर्योदय से पहले स्नान एवं भगवान विष्‍णु की‍ आराधना, विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ-पूजन करके धर्म लाभ लेकर पुण्य फल की प्राप्ति कर रही हैं।

पुरुषोत्तम मास के दौरान वैशाख मास के चलते उज्जैन के मंगलनाथ में भात पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। लिहाजा इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने काफी मात्रा में मंगलनाथ पहुँचकर भात पूजा का लाभ उठा रहे हैं।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

30 साल बाद 29 मार्च 2025 को है 4 महासंयोग, 5 कार्य अवश्य करेंगे तो होगा फायदा ही फायदा

सूर्य का मीन राशि में गोचर, 12 राशियों का राशिफल

Shani gochar 2025: सूर्य ग्रहण वाले दिन शनि का बृहस्पति की मीन राशि में होगा गोचर, 3 राशियों के लिए है अशुभ

बसौड़ा 2025: शीतलाष्टमी का व्रत कब रखा जाएगा?

29 मार्च 2025 को होने वाला है सबसे बड़ा परिवर्तन, 3 राशियां रहें बचकर

सभी देखें

धर्म संसार

17 मार्च 2025 : आपका जन्मदिन

17 मार्च 2025, सोमवार के शुभ मुहूर्त

Weekly Horoscope (17 to 23 March) : इस सप्ताह किसे मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

16 मार्च 2025 : आज इन 4 राशियों को मिलेंगे लाभ के अवसर, पढ़ें 16 मार्च का दैनिक भविष्‍यफल

भाई दूज 2025: होली के बाद मनाया जाता है भाई-बहन के प्यार का महापर्व, जानिए क्यों है विशेष