ऋषि पंचमी पर करें सप्तऋषि पूजन

ऐसे करें ऋषि पंचमी व्रत...

Webdunia
भाद्रपद शुक्ल पंचमी को सप्तऋषि पूजन व्रत का विधान है। ब्रह्म पुराण के अनुसार इस दिन चारों वर्ण की स्त्रियों को चाहिए कि वे यह व्रत करें। यह व्रत जाने-अनजाने हुए पापों के पक्षालन के लिए स्त्री तथा पुरुषों को अवश्य करना चाहिए। इस दिन गंगा स्नान करने का विशेष माहात्म्य है।

माना जाता है कि महिलाओं के लिए यह शुद्धिकरण का पर्व है। अपने हाथों जाने-अनजाने में हुए पापों के प्रायश्चित हेतु भाद्रपद शुक्ल पंचमी पर उबटन से स्नान कर महिलाएं व्रत रखकर ऋषि पूजन करती है।

FILE

ऋषि पंचमी व्रत ऐस े करें :-


* प्रातः नदी आदि पर स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें।

* तत्पश्चात घर में ही किसी पवित्र स्थान पर पृथ्वी को शुद्ध करके हल्दी से चौकोर मंडल (चौक पूरें) बनाएं। फिर उस पर सप्त ऋषियों की स्थापना करें।

* इसके बाद गंध, पुष्प, धूप, दीप, नैवेद्य आदि से सप्तर्षियों का पूजन करें।

* तत्पश्चात निम्न मंत्र से अर्घ्य दें-

कश्यपोऽत्रिर्भरद्वाजो विश्वामित्रोऽथ गौतमः।
जमदग्निर्वसिष्ठश्च सप्तैते ऋषयः स्मृताः॥
दहन्तु पापं मे सर्वं गृह्नणन्त्वर्घ्यं नमो नमः॥

* अब व्रत कथा सुनकर आरती कर प्रसाद वितरित करें।

* तदुपरांत अकृष्ट (बिना बोई हुई) पृथ्वी में पैदा हुए शाकादि का आहार लें।

* इस प्रकार सात वर्ष तक व्रत करके आठवें वर्ष में सप्त ऋषियों की सोने की सात मूर्तियां बनवाएं।

* तत्पश्चात कलश स्थापन करके यथाविधि पूजन करें।

* अंत में सात गोदान तथा सात युग्मक-ब्राह्मण को भोजन करा कर उनका विसर्जन करें।


वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Astrological predictions 2025: इन ग्रहों और ग्रहण के संयोग से देश और दुनिया में हो रहा है उत्पात, आने वाले समय में होगा महायुद्ध

Sanja festival 2025: संजा लोकपर्व क्या है, जानिए पौराणिक महत्व और खासियत

Sarvapitri amavasya 2025: वर्ष 2025 में श्राद्ध पक्ष की सर्वपितृ अमावस्या कब है?

Durga Ashtami 2025: शारदीय नवरात्रि में दुर्गा अष्टमी कब है, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और कन्या पूजन का महत्व

Mangal Gochar 2025 : मंगल का तुला राशि में गोचर, 4 राशियों को होगा धन लाभ

सभी देखें

धर्म संसार

पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन: 17 सितंबर 2025, जानिए कैसा रहेगा उनका 2026 का भविष्यफल

Shradha paksha 2025: श्राद्ध पक्ष की आज पंचमी है या षष्ठी, जानिए सही तिथि

shraddha Paksha 2025: एकादशी का श्राद्ध कब है, क्या करते हैं इस दिन?

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (12 सितंबर, 2025)

12 September Birthday: आपको 12 सितंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!