कब मनाएं गणगौर पर्व?

Webdunia
भारत भर में चैत्र शुक्ल तृतीया का दिन गणगौर पर्व के रूप में मनाया जाता है। हिन्दू समाज में यह पर्व विशेष तौर पर केवल स्त्रियों के लिए ही होता है।

इस दिन भगवान शिव ने पार्वतीजी को तथा पार्वतीजी ने समस्त स्त्री-समाज को सौभाग्य का वरदान दिया था। इस दिन सुहागिनें दोपहर तक व्रत रखती हैं। स्त्रियां नाच-गाकर, पूजा-पाठ कर हर्षोल्लास से यह त्योहार मनाती हैं।

FILE
गणगौर पर्व कब मनाएं :
गणगौर पर्व चैत्र शुक्ल तृतीया को मनाया जाता है, इसे गौरी तृतीया भी कहते हैं।

होली के दूसरे दिन (चैत्र कृष्ण प्रतिपदा) से जो कुमारी और विवाहित बालिकाएं, नवविवाहिताएं प्रतिदिन गणगौर पूजती हैं, वे चैत्र शुक्ल द्वितीया (सिंजारे) के दिन किसी नदी, तालाब या सरोवर पर जाकर अपनी पूजी हुई गणगौरों को पानी पिलाती हैं और दूसरे दिन सायंकाल के समय उनका विसर्जन कर देती हैं।

यह व्रत विवाहिता लड़कियों के लिए पति का अनुराग उत्पन्न करने वाला और कुमारियों को उत्तम पति देने वाला है। इससे सुहागिनों का सुहाग अखंड रहता है।
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Astrological predictions 2025: इन ग्रहों और ग्रहण के संयोग से देश और दुनिया में हो रहा है उत्पात, आने वाले समय में होगा महायुद्ध

Sanja festival 2025: संजा लोकपर्व क्या है, जानिए पौराणिक महत्व और खासियत

Sarvapitri amavasya 2025: वर्ष 2025 में श्राद्ध पक्ष की सर्वपितृ अमावस्या कब है?

Durga Ashtami 2025: शारदीय नवरात्रि में दुर्गा अष्टमी कब है, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और कन्या पूजन का महत्व

Mangal Gochar 2025 : मंगल का तुला राशि में गोचर, 4 राशियों को होगा धन लाभ

सभी देखें

धर्म संसार

Nepal Gen Z Protest: नेपाल की बर्बादी का क्या है जगन्नाथ मंदिर से कनेक्शन?

Vastu tips: घर में सुख-शांति और समृद्धि लाने के लिए आजमाएं ये 5 वास्तु टिप्स और प्रभावी उपाय

पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन: 17 सितंबर 2025, जानिए कैसा रहेगा उनका 2026 का भविष्यफल

Shradha paksha 2025: श्राद्ध पक्ष की आज पंचमी है या षष्ठी, जानिए सही तिथि

shraddha Paksha 2025: एकादशी का श्राद्ध कब है, क्या करते हैं इस दिन?