गुरु सेवा के दिव्य उदाहरण श्रीराम

Webdunia
भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम के नाम से जाना जाता है। कहते है कि वे गुरु की सेवा में सदैव तत्पर रहते थे। राम अपने शिक्षागुरु विश्वामित्र के पास बहुत ही संयम, विनय और विवेक से रहते थे। उनके संदर्भ में तुलसीदास ने कहा है कि :-

' मुनिवर सयन कीन्हीं तब जाई।

लागे चरन चापन दोऊ भाई॥

जिनके चरन सरोरुह लागी।

करत विविध जप जोग विरागी॥

बार बार मुनि आज्ञा दीन्हीं।

रघुवर जाय सयन तब कीन्हीं॥

गुरु ते पहले जगपति जागे राम सुजान।'



सीता-स्वयंवर के दौरान जब वहाँ उपस्थित सभी राजा धनुष उठाने का एक-एक करके प्रयत्न कर रहे थे तब भगवान राम संयम और विवेक धारण करके वहाँ बैठे रहे। जब गुरु विश्वामित्र ने उन्हें आज्ञा दी तभी वे खड़े हुए और सर्वप्रथम उन्हें प्रणाम करके धनुष उठाया।

FILE


श्रीराम कितने विवेकशील थे, इसका सबसे बड़ा उदाहरण- जब गुरु वशिष्ठजी उनको राज्योचित शिक्षण देने के लिए महल में आते हैं तब देखने को मिलता है। सद्गुरु देव के आगमन का समाचार मिलते ही श्रीराम सीतासहित दरवाजे पर आकर उनका सम्मान करते हैं।

कहा जाता है क ि-

' गुरु आगमनु सुनत रघुनाथा। द्वार जाय पद नावउ माथा॥

सादर अरघ देइ घर आने। सोरह भांति पूजि सनमाने॥

गहे चरन सिय सहित बहोरी। बोले राम कमल कर जोरी॥'


इसके उपरांत श्रीराम भक्ति भावपूर्वक वशिष्‍ठजी को कहते हैं- 'हे नाथ! आप पधारे। आपके आगमन से घर पवित्र हो गया। परन्तु होना तो यह चाहिए था कि आप समाचार भेज देते तो यह दास स्वयं आपकी सेवा में उपस्थित हो जाता।'

श्रीराम की ऐसी विनम्र भक्ति से गुरुदेव प्रसन्न होकर उन्हें आशीर्वाद देते हैं ।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

क्या इस बार 2 दिन बंधेगी राखी? जानें कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन का शुभ पर्व

रक्षाबंधन, राखी पर शेयर करें ये 10 खूबसूरत संदेश

रक्षाबंधन पर भूलकर भी न दें बहनों को ये 7 गिफ्ट्स, वरना रिश्ते में आ सकती है दरार

रक्षाबंधन की तैयारियां: घर को सजाने से लेकर मिठाइयों तक

कितने दिनों बाद उतारनी चाहिए कलाई पर बंधी राखी? जानें पारंपरिक नियम

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: धैर्य रखें, आज भाग्य देगा इन 3 राशियों का साथ, पढ़ें 08 अगस्त का दैनिक भविष्‍यफल

08 अगस्त 2025 : आपका जन्मदिन

08 अगस्त 2025, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

बुध का कर्क राशि में उदय, 5 राशियों को रहना होगा संभलकर

रक्षाबंधन के दिन गणेशजी को क्यों बांधते हैं सर्वप्रथम राखी? जानें कैसे बांधें?