टेसू : ऋतुराज वसंत का श्रृंगार

- निशिकांत मंडलोई

Webdunia
ND

कहा जाता है कि ऋतुराज वसंत की छँटा टेसू के बगैर पूर्ण नहीं होती। यदि वसंत कामदेव का सहायक है तो टेसू यानी पलाश के फूल वसंत का श्रृंगार हैं। फाल्गुन की पूर्णिमा आते-आते टेसू के फूल पूर्ण परिपक्व हो जाते हैं। हूबहू लौ (दीपक की ज्योति) के समान रंग, वैसी ही बनावट के कारण अंग्रेजी साहित्यकारों ने इसे फ्लेम ऑफ फारेस्ट (वन ज्योति) नाम दिया है। लाल केसरिया रंग के टेसू के फूल वसंत के उद्दीपनकारी रूप को परिलक्षित करते हैं। इन्हीं टेसूओं को पलाश या ढाक कहा जाता है।

पलाश पत्ता शुभ : पलाश के फूलों को किसी देव अर्चना से पृथक रखा गया है। इसके फूल देवी-देवताओं को नहीं चढ़ाए जाते, लेकिन पलाश के पत्तों से पत्तल व दोने बनाए जाते हैं। पत्तल भोजन करने के लिए पवित्र मानी जाती है। प्रसाद तथा पंचामृत के लिए भी इसके पत्ते शुभ माने जाते हैं।

फूल व जड़ें उपयोगी : टेसू के पेड़ पर सिर्फ फूल ही होते हैं फल नहीं। इन फूलों का भी आयुर्वेद में उपयोग है। पलाश के फूल गुर्दे की सूजन दूर करने में उपयोगी हैं। इसके पेड़ की जड़ें गहरी व मजबूत होती हैं। जड़ों से निर्मित कूची का इस्तेमाल चूने की पुताई में कूची बनाकर पहले बहुत किया जाता था, अभी भी कहीं इनका उपयोग होता है।

ND
कितने वसंत देखा पाएगा : धीरे-धीरे पेड़ों की कटाई तथा औद्योगिक क्रांति का खतरा पलाश पर भी मँडरा रहा है। कागज कारखानों में कच्चे माल की पूर्ति के लिए पलाश के पेड़ों की अंधाधुँध कटाई से यह चिंता सताने लगी है कि वसंत ऋतु का श्रृंगार यह पलाश और कितने वसंत देख पाएगा।

होली के लोकगीतों में रचा है : इसकी यह विशेषता रहती है कि इन दिनों पलाश के पेड़ पर डालियों पर पत्तियाँ नहीं बल्कि फूल ही फूल नजर आते हैं। इन सूर्ख चटकीले केसरिया, लाल रंग के पलाश पुष्प को कविवर हरिवंशराय बच्चन ने क्रांतिकारी नजरिए से देखा और लिखा- 'वह देखो पलाश के वन से उठ क्रांति पताका लहराई।'

जब टेसू के फूलों को वृक्ष अंजुलियों में भरकर भूमि पर न्योछावर करने लगता है तो नीरस जन का मन भी पुलकित हो उठता है। हालाँकि टेसू के फूलों में खुशबू नहीं होती परंतु उससे निर्मित रंग में हल्की-सी महक होती है। इन फूलों से निर्मित केसरिया-नारंगी रंग ब्रज की होली व उससे संबंधित लोकगीतों में खूब रचा-बसा है।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

हिंदू नववर्ष गुड़ी पड़वा पर बन रहे हैं कई शुभ योग, जानिए कौन होगा वर्ष का राजा

हिंदू नववर्ष पर घर के सामने क्यों बांधी जाती है गुड़ी?

ईद मुबारक 2025: अपने करीबियों को भेजें ये 20 दिल को छू लेने वाली शुभकामनाएं

चैत्र नवरात्रि 2025: नवरात्रि के पहले दिन भूलकर भी न करें ये 10 काम, बढ़ सकती हैं परेशानियां

चैत्र नवरात्रि पर घट स्थापना और कलश स्थापना क्यों करते हैं?

सभी देखें

धर्म संसार

गुड़ी पड़वा से शुरू हो रही है 8 दिन की चैत्र नवरात्रि, हाथी पर सवार होकर आएंगी माता रानी, जानिए फल

रमजान के पवित्र महीने में क्यों रखे जाते हैं रोजे, जानिए क्यों मनाई जाती है मीठी ईद

चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि कैसे मनाते हैं, जानें 5 प्रमुख बातें

कब मनेगी ईद 31 मार्च या 1 अप्रैल, जानिए सही तारीख

नवरात्रि की प्रथम देवी मां शैलपुत्री की कथा