rashifal-2026

नाग पूजन के दिन क्या करें

श्रावण शुक्ल पंचमी को करें नाग पूजन

Webdunia
पौराणिक धर्मग्रंथों के अनुसार प्रतिवर्ष श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को नाग पूजा का विधान है। इस व्रत के साथ एक बार भोजन करने का नियम है। इस दिन आंच पर तवा रखना और साग-भाजी को काटना वर्जित माना जाता है।

नाग पंचमी के दिन पूजा में नाग देवता के चित्र बनाए जाते है। सोने-चांदी से निर्मित नाग-नागिन के जोड़े का विधि-विधान से पूजन किया जाता है। नाग देवता के स्थान पर जाकर बांबी पूजन करें। उन्हें दूध, फूल, सुगंधि‍त इत्र, धूप-दीप, अगरबत्ती, खीर एवं तरह-तरह के नैवेद्य चढ़ाकर उनका पूजन किया जाता है।

- अपने घर के दरवाजे के दोनों तरफ गाय के गोबर अथवा देसी घी से सर्प बनाकर उनका पूजन किया जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में सर्पों का भय नहीं रहता हैं।
- ब्राह्मण को भोजन कराकर दान-दक्षिणा दी जाती है।
- सपेरों को अथवा गरीबों को पुराने वस्त्रों का दान और दक्षिणा दी जाती है।
- भविष्‍य पुराण के अनुसार नाग पूजन में निम्न मंत्रों का उच्चारण कर पूजन करना लाभदायी होता है।

FILE
मंत्र निम्नानुसार है :-

' सर्वे नागा: प्रीयन्तां मे ये केचित् पृथ्वीतले।
ये च हेलिमरीचिस्था ये न्तरे दिवि संस्थिता:।।
ये नदीषु महानागा ये सरस्वतिगामिन:।
ये च वापीतडागेषु तेषु सर्वेषु वै नम:।।'

अर्थात् - संपूर्ण आकाश, पृथ्वी, स्वर्ग, सरोवर-तालाबों, नल-कूप, सूर्य किरणें आदि जहां-जहां भी नाग देवता विराजमान है। वे सभी हमारे दुखों को दूर करके हमें सुख-शांतिपूर्वक जीवन दें। उन सभी को हमारी ओर से बारंबार प्रणाम...।

- राजश्री

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

राहुल गांधी का राजनीतिक करियर क्या हो गया है खत्म, जानिए लाल किताब का भविष्य

वर्ष 2026 में सोना रहेगा टॉप पर या कि चांदी, जानिए ज्योतिष विश्लेषण

वर्ष 2026 में होंगे भारत में ये 5 बड़े काम, जिनकी हो गई है अभी से शुरुआत

Kharmas 2025: खरमास क्यों रहता है क्या करना चाहिए इस माह में?

वर्ष 2026 कैसा रहेगा देश और दुनिया की 12 राशियों के लिए, सोना चांदी पर क्या होगा प्रभाव

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (13 दिसंबर, 2025)

जनवरी 2026 में 4 राशियों को होगा बड़ा फायदा

13 December Birthday: आपको 13 दिसंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 13 दिसंबर, 2025: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Paush Month Festivals: पौष महीना 2025-2026: प्रमुख व्रत और त्योहारों की सूची