परमार्थ में ही सच्चा सुख

पुरुषोत्तम मास में भागवत कथा

Webdunia
ND
धन, परिवार, संसार में हम सच्चा सुख खोजते हैं, लेकिन त्याग, सेवा, समर्पण से प्रेरित पुरुषार्थ-परमार्थ में ही सच्चा सुख है। मृत्यु जन्म के साथ जुड़ा शाश्वत सत्य है। भागवत कथा इस सत्य को परम सत्य में समाहित करती है। उक्त वाक्य प्रभुजी नागर ने व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि मृत्यु को मंगलमय बनाने का मंत्र सद्गुरु, सदग्रंथ और सदकर्म से ही मिलता है। श्रीकृष्ण सुदामा प्रसंग पर कहा कि भगवान कृष्ण ने सुदामा जैसे दीन-हीन की मदद कर विश्व में नया अध्याय लिखा है। दो मुट्ठी चावल के बदले सुदामा को राजपाट तथा धन-दौलत देकर भगवान ने अपनी दया-कृपा और करुणा के रंग बिखेरे हैं। सुदामा की मित्रता में स्वार्थ नहीं था। इसी तरह श्रीकृष्ण जैसे मित्र के मन में भी न तो कोई अहंकार था और न ही कोई छल-कपट।

प्रभु मिलन के लिए हृदय की पवित्रता जरूरी है। यदि ईश्वर से मिलन चाहते हैं तो पहले अपने हृदय को पवित्र करें। हृदय की पवित्रता से ही ईश्वर की प्राप्ति हो सकती है। भगवान कृष्ण उन्हीं स्त्रियों से प्रसन्न होते हैं जो पति की सेवा करती हो। पति की सेवा ही पत्नी का धर्म होता है।

उन्होंने यह भी कहा कि महालक्ष्मी आराधना से हर जीव का कल्याण सर्वांगीण विकास होता है। यह आराधना भगवान भोलेनाथ के द्वारा प्रणीत है। जो बिना भगवान शिव की कृपा के प्राप्त नहीं की जा सकती। इस अवसर पर स्वामीजी ने अधिक मास में पूजा-पाठ करने का महत्व बताया।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

अमरनाथ गुफा में कैसे बनकर निश्‍चित समय में गायब हो जाता है शिवलिंग

वरुथिनी एकादशी 2025: जानें इस व्रत की 10 महत्वपूर्ण बातें...

पूर्णिमा वाला वट सावित्री व्रत कब रखा जाएगा, क्या रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त

चार धाम यात्रा में यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ में सबसे पहले कहां जाएं, जानिए यात्रा का रूट

कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025 पर जाने के लिए कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन?

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: 25 अप्रैल का दैनिक राशिफल, आज आपके जीवन में क्या बदलाव आ सकते हैं?

युद्ध के बारे में क्या कहती है महाभारत, जानिए 10 खास सबक

पहलगाम का वह मंदिर जहां माता पार्वती ने श्री गणेश को बनाया था द्वारपाल, जानिए कौन सा है ये मंदिर

25 अप्रैल 2025 : आपका जन्मदिन

25 अप्रैल 2025, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त