मलमास में मोक्ष की कामना

- राघवेन्द्र नारायण मिश्र

Webdunia
ND
सर्वोत्तम मास यानी मलमास। इस माह में किसी शुभ काम की शुरुआत तो नहीं होती लेकिन धर्म-कर्म के लिए इस महीने को उत्तम माना गया है। हर मलमास में राजगीर भारतीय संस्कृति की रंगबिरंगी झलक का गवाह बनता है।

मगध साम्राज्य की प्राचीन राजधानी में ज्योतिष गणना और पौराणिक महत्व के आधार पर हर ढाई साल पर पवित्र नदियों तथा गर्म जलकुंडों के तट पर एकत्र होकर लाखों श्रद्धालु ऐसा विविधवर्णी और बहुआयामी चित्र प्रस्तुत करते हैं, जिसमें जाति-धर्म और रंगभेद की भावना मिटती दिखती है।

भारतीय जीवन परंपरा में त्याग के साथ भोग की बात की गई है। 'मृत्योर्मा अमृतम्‌ गमय' का संदेश देने वाला सर्वोत्तम मास तो आदि काल से मनोकामना प्राप्ति का साधन रहा है। सांसारिक कर्मों में उलझे साधारण व्यक्ति के लिए सामान्यतया यह संभव नहीं होता है कि यह हठयोग की साधना करे, लिहाजा मलमास में राजगीर की ओर खिंचे चले आते हैं।

ND
भारतीय ज्योतिष गणनाओं के आधार पर मलमास अधिक मास या तेरहवें मास के रूप में वर्णित है। सूर्य 12 राशियों में साल भर भ्रमण करते हैं, इसी क्रम में 32 महीना 16 दिन 4 घड़ी के बाद सूर्य की कोई संक्रांति नहीं होती है। जिस माह में सूर्य की संक्रांति नहीं होती है वह मलमास, अधिक मास कहलाता है।

मान्यता है कि मलमास का वर्ष 396 दिन का होता है, जबकि अन्य वर्ष 365 दिन 5 घंटे 45 मिनट और 12 सैकंड का होता है। धर्माचार्यों के अनुसार भारत में मलमास में केवल राजगीर ही पवित्र रहता है इसीलिए इस अवधि में राजगीर में तैंतीस कोटिदेवी-देवता निवास करते हैं।

इस अवधि में शादी-विवाह, मुंडन, उपनयन आदि को छोड़कर सभी तरह के शुभ कार्य केवल राजगीर में ही होते हैं। देवी भागवत में ऐसा वर्णन आया है कि मलमास में जो व्यक्ति धार्मिक नियमों का पालन करते हैं, उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

लाल किताब के अनुसार मंगल दोष से बचने के 10 अचूक उपाय, फिर निश्चिंत होकर करें विवाह

क्या आप जानते हैं चातुर्मास के समय क्यों योग निद्रा में चले जाते हैं भगवान विष्णु, नहीं होते मांगलिक कार्य

क्या फिर कहर बरपाएगा कोरोना, क्या है जापानी बाबा वेंगा की भविष्यवाणी

शीघ्र विवाह बंधन में बंधना चाहते हैं आजमाएं ये 5 प्रभावी उपाय

मांगलिक दोष शुभ या अशुभ, जानें इसके फायदे और ज्योतिषीय उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

15 जून 2025 : आपका जन्मदिन

एयर इंडिया विमान हादसे का क्या कनेक्शन है जगन्नाथ मंदिर और अच्युतानंद महाराज की गादी से

मन सच्चा, कर्म अच्छा और बाकी सब महादेव की इच्छा... पढ़ें शिव जी पर लेटेस्ट कोट्स

15 जून 2025, रविवार के शुभ मुहूर्त

कामाख्या मंदिर जहां राजा रघुवंशी को लेकर गई थी पत्नी सोनम माना जाता है तांत्रिकों और अघोरियों का गढ़, जानिए मंदिर के रहस्य