रंगपंचमी तक छाई रहेगी फागुन की मस्ती

फागुन मास के व्रत-त्योहार

Webdunia
- अनिता मोदी
ND

फागुन के रंग हवाओं में उतरने लगे हैं। टेसू के फूलों से लदे पेड़, आमों पर की बौराती डालियां, मंद-मंद बयारों की हिलोरें, कहीं सरसों से वासंती होती धरा तो कहीं सुनहरी गेहूं की बालियां रंगीले फागुन के आने के संकेत देने लगे हैं। कहीं फसलों के पकने की खुशी तो कहीं वसंत के स्वागत में उत्सव मनाए जाने लगे हैं।

फागुन मास में मंदिरों में फाग उत्सव होंगे। 17 फरवरी को स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती, विजया एकादशी (दो दिन), वसंतारंभ, 20 फरवरी को महाशिवरात्रि, 4 मार्च को आमलकी एकादशी, 7 मार्च होलिका पूजन व व्रत की पूनम, 8 मार्च धुलंडी होगी। 1 मार्च से होलाष्टक प्रारंभ होकर 8 मार्च को पूर्ण होगा।

मंदिरों में फाग खेलकर ठाकुरजी पर खुशियों के रंग बरसाए जाने लगे हैं। हिन्दू पंचांग का बारहवां और अंतिम मास फागुन 8 फरवरी से लग गया है। फागुन मास वसंत ऋतु का मास कहलाता है। अन्य व्रत-त्योहारों के साथ प्रमुख रूप से होली का त्योहार इस मास में पड़ेगा।

ND
यह आनंद का मास है। इसमें गाए जाने वाले गीतों को फाग कहा जाता है। इस उत्सव में एक-दूसरे पर रंग-गुलाल डालकर वसंत के स्वागत में और होली की मस्ती के गीत गाए जाते हैं। पिया संग खेलूं होली फागण आयो रे...फागुन का महीना केसरिया रंग घोर....सांवरिया थारी याद सतावे रे महीनो फागन को..मेहंदी री लाली चुरा लायो फागण... आदि।

फागुन को रंगीला मास कहा गया है। फागुन का नाम लेते ही रंगों के त्योहारों की मस्ती याद आ जाती है। इस समय मौसम न अधिक गर्म होता है न अधिक ठंडा। दिन बड़े होने लगे हैं। वसंत पंचमी से ही प्रकृति का एक नया रूप दिखाई देने लगता है। इसे वसंत ऋतु का मास भी कहा जाता है। रंगों के उत्सवों का सिलसिला रंगपंचमी तक चलता है।

फागुन मास यह सिखाता है कि जिस तरह पेड़-पौधे अपने जीर्ण-शीर्ण वस्त्रों को उतार फेंक नई कोपलों के रूप में नए वस्त्र धारण करते हैं। उसी तरह हमें पुराने-बुरे विचारों को त्याग नए और अच्छे विचारों को अपनाना चाहिए। फागुन में पड़ने वाला होली का त्योहार बुराइयों को खत्म करने और सभी भेदभाव भूलाकर एक होने का संदेश देता है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

sawan somwar 2025: सावन का पहला सोमवार कब है? इस दिन क्या करें, पूजा का शुभ मुहूर्त

पंढरपुर यात्रा कब और क्यों निकाली जाती हैं, जानें इतिहास

मोहर्रम मास 2025: जानें मुहर्रम का इतिहास, धार्मिक महत्व और ताजिये का संबंध

श्रावण के साथ ही शुरू होगी कावड़ यात्रा, जानें क्या करें और क्या न करें

वर्ष 2025 में कब से प्रारंभ हो रहे हैं चातुर्मास, कब तक रहेंगे?

सभी देखें

धर्म संसार

Weekly Calendar : साप्ताहिक कैलेंडर हिन्दी में, जानें नए सप्ताह के 7 दिन के शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Rashifal: आज क्या कहती है आपकी राशि, जानें 29 जून का दैनिक राशिफल 12 राशियों के लिए

29 जून 2025 : आपका जन्मदिन

29 जून 2025, रविवार के शुभ मुहूर्त

सावन मास के व्रत और त्योहारों की लिस्ट