8 लाख करोड़ की कंपनी की कमान संभालेंगे आकाश अंबानी

Webdunia
बुधवार, 29 जून 2022 (20:11 IST)
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष और संस्थापक मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी को देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) का चेयरमैन बनाया गया है। उन्हें यह जिम्मेदारी मुकेश अंबानी के चेयरमैन पद से इस्तीफा देने के बाद मिली है। Jio के 4जी इकोसिस्टम को खड़ा करने का श्रेय काफी हद तक आकाश अंबानी को जाता है।

आकाश अंबानी का जन्म 23 अक्टूबर 1991 को मुंबई में हुआ था। उनकी शुरुआती पढ़ाई मुंबई में ही हुई। साल 2009 में उन्‍होंने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से आईबी डिप्लोमा प्रोग्राम किया। साल 2013 में उन्‍होंने अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी से बिजनेस-कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया।

आकाश बाद में भारत आकर वे अपने पारिवारिक व्‍यवसाय में शामिल हो गए। साल 2014 में उन्हें रिलायंस रिटेल और जियो के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में शामिल किया गया। वे जियो इंफोकॉम में स्ट्रैटजी के हेड भी रहे हैं। साल 2015 में उन्‍होंने बहन ईशा के साथ मिलकर जियो की 4जी सर्विस की शुरुआत की थी।

जियो के 4जी इकोसिस्टम को खड़ा करने का श्रेय काफी हद तक आकाश अंबानी को जाता है। साल 2016 के दौरान 'जियो' बाजार में उतरी और आज यह देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी है। वे जियो प्लेटफॉर्म्स, जियो लिमिटेड, सावन मीडिया, जियो इंफोकॉम और रिलायंस रिटेल वेंचर्स के बोर्ड में भी शामिल हैं।

साल 2020 में मशहूर बिजनेस मैगजीन फॉरच्यून ने आकाश अंबानी को सबसे सफल युवा उद्यमियों की सूची में शामिल किया। आकाश को कलेक्शन का भी शौक है। उन्‍होंने सुनील गावस्कर के उस बल्‍ले को खरीदा था जिससे गावस्कर ने 1983 में विश्‍वकप खेला था। स्वयं आकाश अंबानी ने ही एक बार साक्षात्कार के दौरान स्वीकार किया था कि एक उन्हें दसवीं कक्षा तक यह नहीं मालूम था कि पिता मुकेश अंबानी के पास कितनी संपत्ति है।

संभालेंगे 8 लाख करोड़ की कंपनी : आकाश अपने पिता मुकेश अंबानी के नक्शेकदम पर चलते हुए 30 साल की उम्र में चेयरमैन बनने के साथ ही 8 लाख करोड़ की रिलायंस कंपनी संभालेंगे। आकाश ने रिलायंस जियो की पॉलिसियों को लेकर महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उन्‍हें क्रिकेट और फुटबॉल खेलने का भी शौक है। आकाश आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस के सहमालिक भी हैं। 2008 में उन्‍होंने आईपीएल में अपनी टीम मुंबई इंडियंस की क्रिकेट किट डिजाइन करने में काफी दिलचस्पी दिखाई। आकाश की नेतृत्व क्षमता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि उनकी टीम मुंबई इंडियंस लगातार 5 बार खिताब जीत चुकी है।

आकाश ने 5 साल से ज्यादा समय तक धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में फुटबॉल टीम की कप्तानी की। उन्‍होंने इंटरनेशनल फुटबॉल कैंप में भी हिस्सा लिया। आकाश और उनकी पत्नी श्लोका स्कूल के दिनों से ही एक-दूसरे के दोस्त रहे हैं। यह दोस्ती बाद में प्यार में बदल गई। साल 2019 में उन्‍होंने श्लोका से विवाह किया और 2020 में वे एक बेटे के पिता बने। उनके बेटे का नाम पृथ्वी अंबानी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Israel-Iran Conflict : इजराइल-ईरान में क्यों है तनाव, भयंकर युद्ध हुआ तो भारत पर क्या होगा असर

एयर इंडिया विमान हादसे का क्या कनेक्शन है जगन्नाथ मंदिर और अच्युतानंद महाराज की गादी से

विमान हादसे में तुर्की का तो हाथ नहीं? बाबा रामदेव के बयान से सनसनी

इंसानी गलती या टेक्नीकल फॉल्ट, AI-171 के ब्लैक बॉक्स से सामने आएगा सच, जानिए कैसे खोलते हैं हादसे का राज

डोनाल्ड ट्रंप बोले- ईरान के पास बातचीत का दूसरा मौका, परमाणु समझौता कर तबाही को बचा लो

सभी देखें

नवीनतम

इजराइल और ईरान को लेकर को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, चली भारत-PAK के साथ वाली चाल

मुंबई की महिला से 19 लाख रुपए की ठगी, आरोपी YouTuber गिरफ्तार

UP में आकाशीय बिजली का कहर, एक ही परिवार के 4 लोगों समेत 7 की मौत

PM मोदी 3 देशों की यात्रा के पहले चरण में साइप्रस पहुंचे

Weather Update : कर्नाटक में भारी बारिश से बिगड़े हालात, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी अलर्ट

अगला लेख