चालिया महोत्सव: सिंधियों का सबसे बड़ा पर्व

चालीस दिवसीय अखंड ज्योति महोत्सव

Webdunia
FILE

सिंधी समुदाय का चालीस दिवसीय अखंड ज्योति महोत्सव (चालिया पर्व) शुरू हो गया। अब सिंधी समाज चालीस दिनों तक व्रत-उपवास रखकर पूजा-अर्चना के साथ सुबह-शाम झूलेलाल कथा का श्रवण भी करेंगे। इस महोत्सव में झूलेलाल मंदिरों को विशेष रूप से सुसज्जित किया गया है, तथा मंदिरों में कथा, आरती, भजन-कीर्तनों के साथ धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन जारी रहेगा।

इन व्रतों के दिनों में महिलाएं प्रतिदिन चार या पांच मुखी आटे का दीपक अपने घरों से लेकर भगवान की पूजा करेंगी। साथ ही मनोकामनाएं मांगने वाली महिलाएं अपने घर से चावल, इलायची, मिस्त्री व लौंग लाकर झूलेलाल का पूजन करेंगी। जीवन को सुखी बनाने एवं लोक कल्याण के लिए यह व्रत महोत्सव मनाया जाएगा।

भगवान झूलेलाल के इस पर्व में जल की आराधना की जाती है। यह सिंधी समुदाय का सबसे बडा़ पर्व माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इन दिनों भगवान झूलेलाल वरूणदेव का अवतरण करके अपने भक्तों के सभी कष्टों को दूर करते हैं। जो भी लोग चालीस दिन तक विधि-विधान से पूजा-अर्चना करता है, उनके सभी दुख दूर हो जाते हैं। सिंधी समुदाय का सबसे बडा़ धार्मिक आयोजन झूलेलाल महोत्सव ही माना जाता है।

FILE
सिंधी समाज के अनुसार भगवान झूलेलाल का अवतरण सिंधी धर्म के लिए हुआ है।

पौराणिक कथा के अनुसार सिंध का शासक मिरक अपनी प्रजा पर बहुत अत्याचार करता था। उस शासक के अत्याचार से मुक्ति पाने के लिए ही चालीस दिनों तक धार्मिक अनुष्ठान, जप और तप, व्रत-उपवास आदि किए गए। फिर उसके प्रभाव से एक विशालकाय मछली पर भगवान झूलेलाल प्रकट हुए और उन्होंने भक्तों से कहा कि मैं चालीस दिन बाद सिंध में जन्म लूंगा।

भगवान झूलेलाल द्वारा बताए गए स्थान पर चैत्र सुदी दूज के दिन एक बच्चे ने जन्म लिया, जिसका नाम उदय रखा गया था। उनके चमत्कारों के कारण ही बाद में उन्हें झूलेलाल के नाम से जाना गया।

चालिया पर्व के अंतर्गत इन दिनों में खास तौर पर मंदिर में जल रही अखंड ज्योति की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है तथा प्रति शुक्रवार को भगवान का अभिषेक और आरती की जाती है।

भगवान झूलेलाल को भगवान विष्णु तथा सूर्य के ज्योति स्वरूप अवतार माना जाता हैं। इसलिए चालीसा महोत्सव में झूलेलाल का अखंड ज्योति रूप में में पूजन किया जाएगा। यह उत्सव 16 जुलाई 2012 से शुरू होकर 24 अगस्त तक मनाया जाता है।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

अमरनाथ गुफा में कैसे बनकर निश्‍चित समय में गायब हो जाता है शिवलिंग

वरुथिनी एकादशी 2025: जानें इस व्रत की 10 महत्वपूर्ण बातें...

पूर्णिमा वाला वट सावित्री व्रत कब रखा जाएगा, क्या रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त

चार धाम यात्रा में यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ में सबसे पहले कहां जाएं, जानिए यात्रा का रूट

कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025 पर जाने के लिए कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन?

सभी देखें

धर्म संसार

सिंधु नदी के 10 रोचक तथ्य, पाकिस्तान के सिंध प्रांत को क्या कहते थे पहले?

वास्तु के अनुसार कैसे प्राप्त कर सकते हैं नौकरी

Aaj Ka Rashifal: 24 अप्रैल का राशिफल, व्यापार, नौकरी, रोमांस, करियर और सेहत की जानकारी

24 अप्रैल 2025 : आपका जन्मदिन

24 अप्रैल 2025, गुरुवार के शुभ मुहूर्त